इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर शनिवार (24 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ITBP के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को बधाई.”
पीएम मोदी ने कहा कि ITBP के ‘हिमवीरों’ ने अपने असाधारण साहस से खुद को साबित किया है. उन्होंने हमेशा अद्भुत दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा और उनका बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.
On their Raising Day, greetings to all personnel of the ITBP. The ITBP Himveers have distinguished themselves through their exceptional valour. They have always risen to every challenge with remarkable determination. Their selfless service and sacrifices are a source of immense inspiration to the nation. @ITBP_official
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2026
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
ITBP के स्थापना दिवस पर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ITBP स्थापना दिवस पर मैं ITBP के सभी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि ITBP के ‘हिमवीरों’ ने अत्यंत कठिन जलवायु परिस्थितियों में भारत की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी अहम योगदान दिया है, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से निपटने के प्रयास भी शामिल हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका साहस, पेशेवर रवैया और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण, राष्ट्र सेवा की सर्वोत्तम परंपराओं को दर्शाता है.
‘भारत तिब्बत सीमा पुलिस’ के स्थापना दिवस पर @ITBP_official के सभी हिमवीरों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे वीर जवान हिमालय की अत्यंत विषम परिस्थितियों और शून्य से नीचे के तापमान में भी अडिग रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। जिस वीरता, पराक्रम एवं समर्पण से आप सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं, वह हर भारत वासी को गर्व से भर देता है। जय हिंद।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2026
क्या बोले योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के सभी हिमवीरों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. योगी ने कहा कि हमारे वीर जवान हिमालय की अत्यंत विषम परिस्थितियों और शून्य से नीचे के तापमान में भी अडिग रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिस वीरता, पराक्रम एवं समर्पण से आप सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं, वह हर भारत वासी को गर्व से भर देता है. जय हिंद.
ये भी पढ़ें
‘क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?’ ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
