कल का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: रविवार का दिन ग्रहों और नक्षत्रों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि (दोपहर 11:57 तक, इसके बाद पूर्णिमा) और रेवती नक्षत्र के प्रभाव के साथ हर्षण योग का निर्माण हो रहा है. रवि के प्रभाव और इस शुभ ग्रह स्थिति से कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे.
वहीं, दोपहर के समय विष्टि (भद्रा) करण की उपस्थिति कुछ राशियों को बड़े आर्थिक निर्णयों में सतर्क रहने की सलाह देती है. आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे.
मेष राशिफल (Aries Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है. राजकीय पक्ष में लोगों का सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलेगा. कल ऑफिस में दोस्त आपके प्रोजेक्ट से काफी आश्चर्यचकित होंगे. कल बेटे के आगे बढ़ने से आपको काफी ख़ुशी होगी. छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. सबके साथ मिलकर पढाई करने का मौका मिलेगा. रोज की अपेक्षा कल आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा.
वृषभ राशिफल (Taurus Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन शानदार रहेगा. कल कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलती रहेगी. आपको निरंतर मेहनत करने की अवश्यकता है. कल आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं. जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा. विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं. कल अपनी कार्य छमता को बढ़ाना चाहिए. इससे आपको मनचाहा लाभ होगा. आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा.
मिथुन राशिफल (Gemini Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा. कल पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी. कल किसी खास कार्य की जानकारी किसी बड़े से लेंगे. इससे उन्हें गर्व महसूस होगा. स्वास्थ के लिहाज से कल का दिन फिट रहेगा. कल धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव होगा. फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को कल अधिक लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशिफल (Cancer Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन बढ़िया रहेगा. आमदनी के बढ़ते आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी. कल आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. आप उनका भरपूर फायदा उठाएंगे. कल आपके रुके हुए कार्य किसी दोस्त की मदद से पूरे होंगे. कुल मिलाकर कल आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी. कल मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी. घर में बड़ों की बातों को इम्पोर्टेंस दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा. आपके व्यापार में पहले से बेहतर परिवर्तन आएगा.
सिंह राशिफल (Leo Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन बेहतरीन रहेगा. प्रॉपर्टी डीलर्स को कल कोई बड़ी डील हाथ लगेगी, जिससे भविष्य में आपको अधिक लाभ होगा. कल घर का माहौल बदलने के लिए आप पार्टी कर सकते हैं, इससे घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा. घुटने की समस्या से परेशान लोगों को कल राहत मिलेगी. परिवार की सुख सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं.
कन्या राशिफल (Virgo Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन खुशहाल रहेगा. माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे, साथ ही आपके निर्णय में उनका भरपूर सपोर्ट मिलेगा. अगर आपका कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है तो जल्द पूरा हो जायेगा. कल आपके सभी प्रयास सफल होंगे. प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी. कल आपका स्वास्थ अच्छा रहने वाला है. आपके मनोबल में वृद्धि होगी. purple, 5
तुला राशिफल (Libra Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन अच्छा रहेगा. भाई-बहनों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा. इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को कामयाबी तक पहुंचने में सफलता मिलेगी. कल घरवाले किसी काम से आपकी सलाह लेंगे. ऑफिस में आपको पॉजिटिव विचार रखने चाहिए इससे आपका काम आसानी से बन जायेगा. कल अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए. आपके मित्रों की संख्या में इजाफा संभव है. आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है. दोस्तों से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा. बिना किसी अनुभावी की राय लिए आपको बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए. कल ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. जरुरत से ज्यादा किसी से बात करना उचित नहीं होगा. स्वास्थ संबंधी समस्या से कल आपको आराम मिलेगा.
धनु राशिफल (Sagittarius Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन बेहतरीन रहेगा. कल बड़ों का सम्मान करेंगे. लम्बे समय से स्वास्थय सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे. आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि का माहौल बनेगा. कल आपका स्वास्थ फिट रहेगा. बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे.
मकर राशिफल (Capricorn Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. कल अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए, अनावश्यक सोच-विचार करने से बचना चाहिए. कल भाई आपसे किसी जरुरी मसले पर आपकी राय लेंगे. ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहे. इस राशि के डिप्लोमा कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में मेहनत जारी रखे. लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे.
कुंभ राशिफल (Aquarius Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन खुशहाल रहेगा. छोटी-छोटी बातों में कल आपको उलझने से बचना चाहिए. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही आपका पद भी बढ़ने की उम्मीद है. छात्रों को कल अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं. व्यापार में आपको अनुकूल परिवर्तन नजर आएंगे. अविवाहितों के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है.
मीन राशिफल (Pisces Tomorrow Horoscope)
कल आपका दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है. आय में वृद्धि के अनेकों मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत बनेगी. कल किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कल किसी जरुरी टॉपिक पर जीवनसाथी से बात कर सकते हैं. विद्यार्थी कल पुराने चैप्टर का रिविजन करेंगे. कल आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
