Headlines

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?


भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने घोषणा की है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. आर्थिक मदद भी सरकार करेगी. इस पर बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने गोली चलाई उनपर कार्रवाई हो. एक बांकीपुर की हार से भरत तिवारी के परिजनों के साथ न्याय की शुरुआत नहीं हुई है, एनकाउंटर की बात बंद हो गई है. सम्राट चौधरी में हिम्मत है तो बोलकर दिखाएं कि जाति देखकर गोली मारिए.

प्रशांत किशोर ने कहा कि भरत तिवारी के साथ अन्य लोगों का एनकाउंटर किया गया है, उनके भी परिजनों, बंटी यादव के भी परिजनों को नौकरी-मुआवजा दें. एक परिवार को दे रहे हैं तो ये सिर्फ राजनीति है. इस सरकार के बनने के बाद जितने लोगों के एनकाउंटर के नाम पर हत्या हुई है उन सबके साथ न्याय हो.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला

‘मरने के बाद मुआवजा काफी नहीं’

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने भी गोली चलाने का आदेश दिया है उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए. न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने दीजिए. परिवार भले चुप हो जाए लेकिन हम लोग चुप होने वाले नहीं हैं. ये लड़ाई लड़ेंगे. चाहे नीट की छात्रा का मामला हो, भरत तिवारी का मामला हो या नालंदा में दो पासवान समाज के बच्चों की हत्या का मामला हो, ये मुआवाज देकर और नौकरी देकर समाज के मुंह को चुप नहीं कर सकते हैं. समाज सुरक्षा चाहता है. मरने के बाद मुआवजा काफी नहीं है.

भरत तिवारी के परिवार को नौकरी मिल रही है, पैसा मिल रहा है ये कई लोगों के लिए खुशी की बात होगी, मेरे लिए नहीं है. खुशी की बात तब होगी जब इसके साथ-साथ उन पर कार्रवाई हो जिन लोगों ने गोली मारी और गोली मारने का आदेश दिया. इसके बाद इंसाफ होगा. 

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *