Headlines

15 Special Recipes On 15 August : आजादी का स्वाद! भारत के 15 राज्यों की मशहूर डिश चखें


15 Special Recipes On15 August : 15 अगस्त सिर्फ झंडा फहराने और देशभक्ति गाने सुनने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी को स्वाद के जरिए महसूस करने का भी मौका है. भारत के हर राज्य की अपनी एक आइकॉनिक डिश है, जिसका स्वाद जितना खास है, उतनी ही दिलचस्प उसकी कहानी भी है. इस 15 अगस्त अगर आप चाहें तो घर पर ही इनमें से कुछ डिशेज बनाकर पूरे देश का स्वाद एक थाली में समेट सकते हैं. आइए जानते हैं 15 राज्यों की मशहूर डिश, उनका इतिहास और घर पर बनाने का आसान तरीका.

पंजाब से छोले भटूरे

पंजाब की पहचान बन चुकी यह डिश ढाबा से निकलकर पूरे देश में मशहूर हुई. घर पर बनाने के लिए छोलों को उबालकर मसालों में पकाएं, और मैदे के आटे को फुलाकर तेल में तलकर भटूरे तैयार करें.

राजस्थान से दाल बाटी चूरमा

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में लंबे समय तक टिकने वाले खाने की जरूरत से यह डिश बनी. घर पर बाटी को आटे से बनाकर सेंकें, दाल को घी-मसालों में पकाएं और चूरमा गुड़-घी मिलाकर तैयार करें.

गुजरात का ढोकला

ढोकला गुजरात की पारंपरिक फरमेंटेड डिश है, जो हल्का और सेहतमंद दोनों माना जाता है. बेसन के घोल को फर्मेंट करके भाप में पकाकर इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

महाराष्ट्र का वड़ा पाव

मुंबई की सड़कों से निकलकर यह डिश पूरे देश की पहचान बन गई है. आलू की मसालेदार टिक्की को बेसन में लपेटकर तलें, और पाव, तली हुई हरी मिर्च के साथ चटनी लगाकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: 15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?

गोवा का फिश करी राइस

गोवा के तटीय इलाकों की वजह से यहां सीफूड का चलन ज्यादा है. नारियल और मसालों से बनी करी में मछली पकाकर चावल के साथ परोसा जाता है.

केरल का अप्पम स्ट्यू

केरल की यह डिश नारियल के दूध से बने स्ट्यू और चावल के फर्मेंटेड अप्पम का कॉम्बिनेशन है. घर पर अप्पम पैन में हल्का सा तेल लगाकर इसे बना सकते हैं.

साउथ इंडिया का डोसा

दक्षिण भारत की पहचान बन चुकी यह डिश चावल-दाल के घोल से बनती है, जिसे फर्मेंटेशन के बाद बनाया जाता है. डोसे को तवे पर पतला फैलाकर सेंकें फिर इसे सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसें.

कर्नाटक से बिसी बेले बाथ

चावल, दाल और सब्जियों से बनने वाली यह डिश एक ही बर्तन में तैयार हो जाती है, इसलिए घर पर बनाना बेहद आसान है.

हैदराबादी बिरयानी

निजामों के दौर से चली आ रही यह बिरयानी दम पुख्त तकनीक से तैयार होती है, जिसमें चावल और मसालेदार मीट को धीमी आंच पर पकाया जाता है.

पश्चिम बंगाल का मछली भात 

बंगाल में मछली और चावल को वहां की संस्कृति का हिस्सा माना जाता है. सरसों के तेल में मछली को हल्दी और मसालों के साथ पकाकर चावल के साथ परोसा जाता है.

बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा

सत्तू भरकर सेंकी गई लिट्टी को बैंगन और आलू के चोखे के साथ खाया जाता है, जो बिहार की पारंपरिक और सेहतमंद डिश मानी जाती है.

उत्तर प्रदेश का कबाब और नान है मशहूर

अवध के नवाबी खानसामों की देन मानी जाने वाली यह डिश आज भी लखनऊ की पहचान है. घर पर मसालेदार मीट को सींक पर भूनकर कबाब को नान के साथ परोसा जा सकता है.

हिमाचल से जुड़ा सिड्डू

पहाड़ी इलाकों की ठंड में एनर्जी देने के लिए बनने वाला यह स्टीम्ड ब्रेड डिश घी के साथ खाया जाता है.

असम का मासोर टेंगा

असम की यह खट्टी मछली करी टमाटर और नींबू से बनती है, जो हल्की और पाचन के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है.

ओडिशा से पखाला भात

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बना यह फर्मेंटेड चावल दही और सब्जियों के साथ परोसा जाता है.

भारत का फूड मैप

उत्तर भारत में गेहूं और तंदूरी स्वाद हावी है, पश्चिम में मीठे नमकीन का संतुलन दिखता है, दक्षिण में चावल और नारियल ज्यादातर खाना मिलता है, वहीं पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में मछली, फर्मेंटेड फूड और हल्के मसालों का चलन है.

यह भी पढ़ें: Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *