मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज में बस किराया बढ़ाने के खिलाफ स्कूली छात्राओं (Gen-Alpha) ने मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र किया और इशारों में ये जो लोग सवाल पूछ रहे थे कि एक इस्तीफे से क्या होगा, उन्हें जवाब मिल गया होगा.
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या होगा? मैं आशा करता हूं कि अब आप सभी को अपने जवाब मिल गए होंगे.”
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
बस किराए में बढ़ोत्तरी के खिलाफ मोर्चा
विदिशा के सिरोंज बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने बुधवार (12 अगस्त) को बस स्टैंड पर पहुंचकर बस किराए बढ़ने के खिलाफ हल्ला बोल दिया. आक्रोशित Gen-Alpha बस किराए को घटाने की मांग करते हुए नजर आए. छात्राओं ने प्रशासन के साथ ही अपने इलाके के विधायक से भी किराए को कम करने की गुहार लगाई. इस दौरान छात्राओं ने नारेबाजी भी की.
सिरोंज में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के मुताबिक पहले जिस बस का किराया 10 से 15 रुपए था, अब उसमें इजाफा कर दिया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने वाली छात्राओं के परिवारों की आर्थिक परेशानी बढ़ गई है. छात्राओं का आरोप है कि उनसे अब 25 रुपये किराए मांगे जा रहे हैं.
25 जुलई को धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे थे. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर परीक्षा सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे. उन्होंने 26 दिन बाद 24 जुलाई को अपना अनशन खत्म किया था. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था.
झारखंड में भी छात्रों का प्रदर्शन
उधर, झारखंड में जेपीएसएसी और जेएसएससी समेत अन्य परीक्षा में कथित धांधली को लेकर भी छात्र पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. जेपीएसस-JSSC न्याय मंच के छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो अनशन पर हैं. वो अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन अनशन जारी है. इस विरोध प्रदर्शन का सीजेपी भी समर्थन कर रही है.
