Headlines

Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)


ग्लोबल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘7 Dogs’ का ऑफिशियल इंडिया ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसे सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस के साथ शेयर किया। यह एक बड़े बजट की इंटरनेशनल फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के दो बड़े भाई—सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल कैमियो देखने को मिलेगा। पर्दे पर इन दोनों दिग्गजों की एक्शन से भरपूर वापसी ने भारतीय दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड की सुपरहिट Bad Boys सीरीज फेम आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। फिल्म में मिस्र के दिग्गज कलाकार अहमद इज और करीम अब्देल अजीज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो जैसे हॉलीवुड स्टार्स भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। ज़बरदस्त एक्शन, शानदार वीएफएक्स और मल्टी-स्टारर कास्ट से सजी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *