Headlines

‘पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान’, इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच


चीन में जन्मे कनाडाई शिक्षाविद प्रोफेसर और जियोपॉलिटिक्स के जानकार जियांग ज्यूकिन ने परमाणु हथियार को लेकर ऐसा दावा किया है, जिससे भारत सहित पूरी दुनिया में नई चर्चा शुरू हो गई. प्रोफेसर ज्यूकिन का मानना है कि किसी टकराव की स्थिति में पाकिस्तान सबसे पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. उन्होंने इससे पहले भी कई ऐसी भविष्यवाणी की है, जो बिल्कुल सटीक साबित हुई. अभी तक दुनिया में सर्फ एक बार ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम का इस्तेमाल हुआ था. इस समय दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं.

PAK पहले कर सकता है परमाणु बम का इस्तेमाल

राज शमानी के पॉडकास्ट में जियांग ज्यूकिन से दुनिया में किसी जंग के दौरान परमाणु बम के इस्तेमाल होने को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी टकराव की स्थिति में सबसे पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘जिन देशों के पास परमाणु हथियार है उसमें पाकिस्तान भी शामिल है. यह ऐसा देश है जो बहुत कमजोर, अव्यवस्थित और भ्रष्ट है. इस बात की भी संभावना है कि आपातकालीन स्थित में खुद को रोकने के लिए उनके पास जरूरी कंट्रोल सिस्टम न हो.’

पाकिस्तान को लेकर जियांग ज्यूकिन ने क्या कहा?

जियांग ज्यूकिन ने ये भी कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर दुनिया भर में मनाही है. इस दौरान उन्होंने परमाणु हथियार को लेकर भारत की नो फर्स्ट यूज पॉलिसी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘परमाणु हमले को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है कि वह पहले हमला नहीं करेगा. इसके अलावा भारत के पास डिफेंस के लिहाज से परमाणु हथियार के अलावा भी कई ऐसी क्षमताएं हैं, जो उसे मजबूत बनाती है, जबकि पाकिस्तान के पास ऐसा नहीं है.’

प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन सोशल मीडिया पर भी इन दिनों काफी वायरल हैं. उन्होंने साल 2024 में ट्रंप की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई.

ये भी पढ़ें : ‘फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस’, ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *