टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया इन दिनों चर्चा में हैं. इस बार उनकी सुर्खियों में आने की वजह कोई नया एपिसोड नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी कार है. तन्मय ने हाल ही में एक नई चमचमाती कार खरीदी है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. नई कार के साथ उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तन्मय वेकारिया ने खरीदी नई कार
तन्मय वेकारिया ने व्हाइट कलर की बीएमडब्ल्यू एक्स1 कार खरीदी है, जिसकी कीमत 65 लाख रुपये बताई जा रही है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ नई कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.
तन्मय वेकारिया ने दिवंगत माता-पिता को किया याद
तन्मय वेकारिया अपनी नई कार की डिलीवरी लेने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी उनके साथ नजर आए. खास बात ये रही कि नई कार घर लाने से पहले उन्होंने अपने दिवंगत माता-पिता को याद किया और उनकी तस्वीर के सामने आशीर्वाद लिया. इसके बाद परिवार ने पारंपरिक तरीके से पूजा की, नारियल फोड़ा और आरती उतारी. इस खुशी के मौके पर सभी ने मिलकर केक भी काटा.
लगता है जेठालाल ने बाघा की सैलरी बढ़ा दी है…
इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘लगता है जेठालाल ने बाघा की सैलरी बढ़ा दी है.’
वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जेठालाल ने आखिरकार सैलरी बढ़ा ही दी.’ इसके अलावा कई लोगों ने तन्मय वेकारिया को नई कार के लिए बधाई भी दी.
15 सालों से निभा रहे बागा का किरदार
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. हालांकि, उस समय बाघा का किरदार शो का हिस्सा नहीं था. तन्मय वेकारिया शुरुआत में छोटे-छोटे किरदारों में नजर आते थे. बाद में साल 2011 में मेकर्स ने बाघा के किरदार को शो में शामिल किया, जिसके बाद से ही तन्मय इस शो का हिस्सा हैं. वो पिछले 15 सालों से इस किरदार के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और आज भी फैंस उन्हें बाघा के रूप में काफी पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’
