Teacher Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लासरूम वीडियो ने पढ़ाई के पुराने तरीके को बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाया है. आमतौर पर Periodic Table का नाम सुनते ही छात्रों को कई सारे केमिकल एलिमेंट्स और उनके नाम याद करने की चिंता होने लगती है, लेकिन इस क्लास में पढ़ाई का तरीका ही ऐसा था कि बच्चे पढ़ने के साथ-साथ गाने और डांस में भी शामिल हो गए.
वीडियो में एक टीचर ने बॉलीवुड के मशहूर गाने Dreamum Wakeupum की धुन पर Periodic Table के एलिमेंट्स याद कराने का तरीका अपनाया. देखते ही देखते पूरी क्लास एक मजेदार म्यूजिक सेशन में बदल गई और छात्र भी टीचर के साथ गाते और झूमते नजर आए.
गाने की धुन पर याद कराए Periodic Table के एलिमेंट्स
इंस्टाग्राम यूजर Akash Swaroopa ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में टीचर क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े दिखाई देते हैं. बोर्ड पर Periodic Table के एलिमेंट्स लिखे हुए हैं और टीचर हाथ में स्केल लेकर एक-एक एलिमेंट की ओर इशारा करते हुए उन्हें गाने के अंदाज में बोलते हैं. कुछ ही देर में यह साफ हो जाता है कि टीचर ने एलिमेंट्स को याद कराने के लिए Dreamum Wakeupum गाने की धुन का इस्तेमाल किया है, यह गाना 2012 में आई फिल्म Aiyyaa का है. धुन सुनते ही छात्र भी टीचर के साथ गाने और डांस करने लगते हैं.
पढ़ाई के बीच जमकर झूमे छात्र
वीडियो में क्लास का माहौल देखते ही देखते काफी मजेदार हो जाता है. छात्र Periodic Table के नाम दोहराते हुए डांस करते नजर आते हैं. इसके बाद टीचर भी बच्चों के साथ डांस करते और मस्ती करते दिखाई देते है.जिस चीज को छात्र अक्सर रटकर याद करने की कोशिश करते हैं, उसे इस क्लास में गाने और मूवमेंट के साथ याद कराया गया. इस अनोखे तरीके ने पढ़ाई को छात्रों के लिए ज्यादा मजेदार और याद रखने लायक बना दिया. वीडियो देखने वाले कई लोगों ने भी टीचर के इस अंदाज की तारीफ की.
यह भी पढ़ें – Lioness Attack Viral Video: 30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने टिचर के तरीके की खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई को मजेदार बनाने का यह शानदार तरीका है. वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि छात्र शायद Periodic Table से ज्यादा उस गाने की धुन याद रखेंगे. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि टीचर डांस टीचर बनने के लिए बने थे, लेकिन Chemistry टीचर बन गए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर उन्हें भी इसी तरह पढ़ाया गया होता तो शायद उन्हें भी काफी कुछ याद रहता.
यह भी पढ़ें – सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
