टीवी सीरियल्स में इन दिनों एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. किसी शो में रिश्तों के बीच तनाव बढ़ रहा है, तो कहीं नई एंट्री और साजिशों ने कहानी को दिलचस्प बना दिया है. दर्शकों को भी इन शोज में आने वाले नए मोड़ का बेसब्री से इंतजार है. आज हम आपको ऐसे ही पॉपुलर टीवी शोज के बारे में बताएंगे, जिनकी कहानी में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.
‘वसुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में चौहान हाउस में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा. लंबे समय से चल रही गलतफहमियों के बीच वसुधा पूरे परिवार के सामने चंद्रिका के असली इरादों का खुलासा कर देगी. वो सभी को बताएगी कि चंद्रिका ने जो कुछ भी किया, वो सिर्फ उसके भले के लिए किया था, लेकिन परिवार ने उनकी बात को गलत समझ लिया. सच सामने आने के बाद देव पूरी तरह टूट जाएगा. उसे अपनी मां साहब पर शक करने का गहरा पछतावा होगा और वो इमोशनल होकर उनसे माफी मांगेगा. वहीं, कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आएगा, जब वसुधा देव से हमेशा के लिए चौहान हाउस छोड़कर जाने के लिए कहेगी.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन में तगड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. गंगा पहले राउंड में जीत हासिल कर चुकी हैं, लेकिन अब उनके सामने एक नया और मुश्किल चैलेंज आने वाला है. जज प्रतियोगियों को ‘ब्लाइंडफोल्ड’ टास्क देंगे, जिसमें उन्हें अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांधकर खाना बनाना होगा. आंखों पर पट्टी बंधी होने की वजह से गंगा असमंजस में पड़ जाएंगी और उन्हें समझ नहीं आएगा कि आगे क्या करना है. वहीं, दूसरी तरफ सहाना और मुरली के रिश्ते में दरार और गहरी होती नजर आएगी. सहाना मुरली को कहेगी कि जब तक वह अपनी गलतफहमियां दूर नहीं करेगा, तब तक उनका रिश्ता कभी नहीं चल पाएगा.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है. लंबे इंतजार के बाद मिहिर विरानी की एंट्री हो चुकी है, जिससे तुलसी पूरी तरह हैरान रह जाएगी. मिहिर की वापसी से विरानी परिवार के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, तृप्ति एक नई चाल चलते हुए सिड और समैरा को कपल के रूप में पूरे परिवार के सामने लेकर आएगी, जिससे शांति निकेतन में हंगामा मच जाएगा. दूसरी तरफ, तुलसी समैरा की जिंदगी और रिश्ते को बचाने की कोशिश करती नजर आएगी, लेकिन करन अपने फैसले पर अड़ा रहेगा.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में शादी के बाद अनु की जिंदगी अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है. वो पहली बार वर्धन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ऑफिस में कदम रखेगी, जहां स्टाफ खास अंदाज में उसका स्वागत करेगा. वहीं आर्यवर्धन खुद अनु की आरती उतारकर सभी को हैरान कर देगा. हालांकि, अनु की ये नई शुरुआत मीरा को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और वो कंपनी की बैलेंस शीट और खराब फाइनेंशियल कंडीशन का हवाला देकर उसके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेगी. लेकिन अनु भी अब मीरा की किसी चाल के आगे झुकने वाली नहीं है. दूसरी तरफ ऑफिस के काम के बीच अनु के मन में राजनंदिनी के मंगलसूत्र और उसके सपनों में बार-बार नजर आने वाले ‘राज’ का रहस्य लगातार घूमता रहेगा.
ये भी पढ़ें:-Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही ‘आवारापन 2’ की कमाई
