Headlines

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे


भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 अगस्त (शनिवार) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन मुकाबला अपने तय समय पर शुरू हुआ, लेकिन दूसरे दिन के लिए टाइम बदल गया है. इसके अलावा दूसरे दिन ओवरों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. तो आइए जानते हैं टाइम बदलने और ओवर बढ़ने का पूरा अपडेट क्या है. 

क्रिकबज के मुताबिक, दूसरे दिन यानी 16 अगस्त (रविवार) को मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:45 मिनट पर होगी. बता दें कि भारत और श्रीलंका का टाइम एक ही है. लिहाजा भारत में भी दूसरे दिन की शुरुआत 9:45 बजे से ही होगी. 

ओवरों में होगी बढ़ोत्तरी 

टाइम बदलने के अलावा दूसरे दिन ओवरों में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है. बताया गया कि दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जा सकते है. टेस्ट मैच के एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 90 ओवर का ही खेल होता है. इस तरह ओवरों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. 

गौर करने वाली बात यह है कि पहले दिन सिर्फ 73 ओवर का ही खेल हो सका. शायद इसको कुछ हद तक कवर करने के लिए भी दूसरे दिन मैच पहले शुरू होगा और ज्यादा ओवर फेंके जा सकते हैं. 

भारत के नाम रहा पहला दिन 

मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा. टीम ने 73 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद लौटे. केएल राहुल हाथ और पैरों में खिंचाव के कारण 77 रन पर रिटायर हर्ट हुए. 

भारत ने 2 विकेट यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के रूप में गंवाए. जायसवाल ने 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर रनआउट हुए, जबकि गिल 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने. श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने इकलौता विकेट लिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन श्रीलंका वापसी कर पाती है या फिर भारत का दबदबा कायम रहता है. 

 

यह भी पढ़ें: आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *