Headlines

Aaj Ka Panchang 15 April 2026: प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, पूजा मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 15 अप्रैल 2026: वैशाख कृष्ण त्रयोदशी और चतुर्दशी एकसाथ है. ऐसे में मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. शिव पूजा के लिए ये दोनों व्रत बहुत खास माने जाते हैं. रात्रि (निशिता काल मुहुर्त) और संध्या (प्रदोष) दोनों ही समय ऊर्जा परिवर्तन के होते हैं. इस समय शिव साधना करने से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है और मनोकामनाएं जल्द सिद्ध होती है. 

आज का व्रत

मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना की रात्रि होती है, वहीं प्रदोष व्रत संध्या काल में किया जाता है. इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को वैवाहिक सुख, सुयोग्य जीवनसाथ, आर्थिक तरक्की और सफलता के रास्ते खुलते हैं.

14 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 14 April 2026)

तिथि

त्रयोदशी (15 अप्रैल 2026, सुबह 12.12 – 16 अप्रैल 2026, रात 10.31)

वार मंगलवार
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद
योग ब्रह्म
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
सुबह 4.56, 14 अप्रैल
चंद्रोस्त
शाम 4.35
चंद्र राशि
कुंभ
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.56 – सुबह 9.09
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.10 – रात 10.57
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.21 – दोपहर 1.58
यमगण्ड काल सुबह 7.32 -सुबह 09.09
गुलिक काल
 सुबह 10.45 – दोपहर 12.51
विडाल योग दोपहर 3.22 – सुबह 5.55, 16 अप्रैल
भद्रा काल सुबह 10.31 – सुबह 5.55, 16 अप्रैल
पंचक पूरे दिन
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 15 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा कुंभ
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

15 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष (Aries) – काम में छवि बेहतर होगी, लेकिन दूसरों के काम में ज्यादा दखल नुकसान दे सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, मानसिक तनाव से बचें.
  2. वृषभ (Taurus) – अप्रत्याशित धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, यात्रा में सावधानी रखें.
  3. मिथुन (Gemini) – साहस से कार्य पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. लालच से बचें, परिवार में छोटी बातों पर तनाव हो सकता है.
  4. कर्क (Cancer) – नौकरी में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है. भावनात्मक तनाव रह सकता है, परिवार के साथ संतुलन बनाए रखें.
  5. सिंह (Leo) – काम में सतर्कता रखें, दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है. लव लाइफ में समझदारी से फैसले लें, माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
  6. कन्या (Virgo) – बुद्धि और अनुभव से सफलता मिलेगी, कई स्रोतों से धन लाभ होगा. पुरानी गलती सामने आ सकती है, मानसिक संतुलन बनाए रखें.
  7. तुला (Libra) – कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं, नए अवसर मिलेंगे. संबंधों में संतुलन रखें, दिन अनुकूल रहेगा.
  8. वृश्चिक (Scorpio) – परिवार के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. लेन-देन में सावधानी रखें, मानसिक तनाव हो सकता है.
  9. धनु (Sagittarius) – नई योजनाएं और संपर्क सफलता दिलाएंगे, व्यापार में लाभ होगा. परिवार में खुशियां रहेंगी, मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे.
  10. मकर (Capricorn) – काम में सावधानी रखें, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. निवेश में रुकावट आएगी, परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
  11. कुंभ (Aquarius) – नई उपलब्धि और आय के स्रोत बनेंगे, रुका पैसा मिलेगा. रिश्तों में सुधार आएगा, मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे.
  12. मीन (Pisces) – कारोबार में लाभ और संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी. विवाद से दूर रहें, परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे.

आज का उपाय 

बेलपत्र पर शहद लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.मान्यता है इससे सुख-सौभाग्य में आ रही कमी दूर होती है साथ ही सफलता मिलती है. 

आज का लकी कलर 

हरा या सिल्वर रंग शुभ रहेगा. 

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या क्यों मनाते हैं, अप्रैल में ये कब, इस दिन सत्तु का धार्मिक महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *