Headlines

बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक


आपने लोगों को बर्थडे मनाते तो देखा ही होगा. कुछ बच्चों का बर्थडे मनाते हैं तो कुछ अपने पेट्स का. लेकिन क्या आपने कभी किसी को कोबरा जैसे जहरीले सांप का बर्थडे मानाते देखा? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर एक भयानक बवाल काटने वाला वीडियो वायरल हो रहा है उसे देख लीजिए. वीडियो में कुछ लोगों ने साक्षात मौत को एक टेबल पर बैठाया हुआ है और उसके आगे केक रखकर कोबरा का बर्थडे मनाया जा रहा है.

लोगों ने मनाया कोबरा सांप का बर्थडे

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग कोबरा जैसे जहरीले सांप का बर्थडे मनाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ लोगों ने कोबरा को एक टेबल बैठाया हुआ है और बाकी लोग कोबरा के पास खड़े होकर उसका बर्थडे मनाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कोबरा भी टेबल पर खामोशी से बैठा सोच रहा है कि ये कौन लोग हैं जो मेरा खतरनाक फन देखकर भी मुझसे खौफ नहीं खा रहे हैं. केक सेलिब्रेशन करते हुए ये लोग कोबरा के सामने तालियां बजा रहे हैं लेकिन कोबरा है कि तस से मस नहीं हो रहा उल्टा बर्थडे सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रहा है.

बेहद खतरनाक होता है कोबरा सांप

कोबरा सांप दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा सांपों में से एक है, जिसके काटने के महज 30 से 60 मिनट के अंदर इंसान की मौत हो सकती है. इसके जहर में अत्यधिक शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन और साइटोटॉक्सिन होते हैं, जो सीधे मानव तंत्रिका तंत्र पर हमला करके शरीर को पंगु बना देते हैं, जिससे आंखों के आगे अंधेरा छाना, सांस लेने में तकलीफ और अंततः कार्डियोवैस्कुलर फेलियर के कारण इंसान कोमा में चला जाता है. ऐसे में इस तरह से इस खतरनाक जीव के साथ खिलवाड़ लोगों की जान ले सकता है.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, अपने हाथों से केक मत खिला देना उसे

वीडियो को jeev_daya_foundation_samiti_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…नाग भाई को हैप्पी बर्थडे. एक और यूजर ने लिखा….सांप को खुद समझ नहीं आ रहा है कि लोचा क्या है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे अपने हाथों से केक मत खिला देना.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *