Headlines

13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते


केरल के अलाप्पुझा में 15 अगस्त की रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने भी इस घटना को सुना है, वो दंग रह गया. यहां एक 13 साल की लड़की ने अपने दादा की हत्या की साजिश रची. सभी हत्यारे नाबालिग (Teenagers) हैं.

साजिशकर्ता लड़की (मृतक की पोती) ने उन हत्यारों को घर पहुंचाया. इसके बाद 67 साल के बुजुर्गों ने उन आरोपियों ने पीटा और बांधा, फिर दम घोंटकर मार डाला. यह पूरी वारदात लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए देखी. वारदात के समय पीड़ित घर पर अकेला था. 

आरोपियों को वीडियो कॉल पर रास्ता बता रही थी लड़की

पुलिस के मुताबिक, मृतक की एक छोटी बेटी को डिलीवरी के लिए अलाप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था. उनकी पत्नी साथ गई थी और वो अपनी पोती के साथ घर पर मौजूद थे. लड़की की दोस्ती 17 साल के लड़के से थी और तीन अन्य टीनएजर्स बाथरूम के वेंटिलेंटर से घर में घुसे थे.

आरोपी लड़की वीडियो कॉल पर उन्हें रास्ता बता रही थी. इसके बाद जो हुआ, वह बहुत बेरहम था. हत्यारों ने बुजुर्ग के हाथ पैर बांध दिए. उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. उनका सिर दीवार पर दे मारा. आखिरकार कपड़े से दम घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पोती ने वीडियो कॉल पर हत्या को लाइव देखा. 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या की वजह दम घुटने की सामने आई है. यहां शरीर पर कई चोटें पाई गई हैं. जांच में पता चला है कि हत्यारे लगभग 4.5 सॉवरेन सोना लेने गए थे. इसे बरामद कर लिया गया है. हत्या के बाद क्या हुआ, फिलहाल जांच का विषय है.

पड़ोसियों ने इस मामले से जुड़ी क्या जानकारी दी? 

पड़ोसियों की मानें तो लड़की के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव नहीं आया. वो 16 अगस्त को लौटी और छोटे बच्चों के साथ चिप्स के पैकेट खरीदने के लिए दो बार पास की दुकान पर गई थी. अगली सुबह उसने लोगों को बताया कि उसके दादा दरवाजा नहीं खोल रहे हैं.

एक स्थानीय दुकानदार ने कहा है कि लड़की ने उससे कहा था कि उसे लगा कि उसके दादा ने शराब पी रखी है. वे सो रहे हैं. आखिरकार जब घर खोला गया, तो 67 साल के बुजुर्ग मृत पाए घए. दुकानदार ने बताया कि इसके बाद लड़की ने अपने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी और जाने की तैयारी करने लगी. लड़की का कहना था कि उसका एक एग्जाम है, जिसे वो छोड़ नहीं सकती. जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे वजह पैसा भी था. 

लड़की कथित तौर पर मोबाइल फोन चाहती थी, और लड़का बाइक के लिए पैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की कथित तौर पर मोबाइल फोन चाहती थी. उसका दोस्त बाइक के लिए पैसे चाहता था. सूत्रों को शक है कि यह लोग ड्रग्स भी लेते थे. पुलिस उस बयान की भी जांच में जुटी है, जिसमें उसने कहा था कि वह अपने दादा जी से नाराज थी. क्योंकि उनके साथ गलत व्यवहार किया था. परिवार के बाकी सदस्यों के लिए एक खुशी के मौके पर बहुत दुखद घटना घटी है. जिस वक्त शख्स का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी में भेजा गया, उसी वक्त उनकी छोटी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया.

सभी आरोपी नाबालिग, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड करेगा शुरुआती जांच

इधर, पूरा मामला कानूनी पेंच में फंस गया है, यहां हत्या के आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने कहा है कि 16 से 18 साल की उम्र के आरोपियों पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाने की कोशिश करेंगे. जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत ऐसे मामलों में बालिगों की तरह मुकदमे के लिए जांच करने से पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ट को शुरुआती जांच करना होती है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *