Headlines

13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता


एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस को लेकर खबरों में हैं. वो फाइनेंशियली स्ट्रगल कर रहे हैं और उन्हें करोडों रुपये चुकाने हैं. अब राजपाल यादव ने कहा कि उनकी परेशानी उनके काम पर नहीं दिखना चाहिए. साथ ही राजपाल ने उन्होंने को लताड़ा है जो कोर्ट केस क वजह से उनकी रेपुटेशन खराब कर रहे हैं.

‘पैसे से मुझे कोई खरीद नहीं सकता’

राजपाल यादव ने ANI से बातचीत में कहा, ‘2013 से 2026 में मुझे 200-250 करोड़ का नुकसान हुआ है. मैं ये अपने दिल से बता रहा हूं. मेरे 50 विदेश टूर मिस हो गए. मुझे जो भी फीस मिल रही थी वो कम हो गई. जैसे अगर मुझे 100 रुपये मिल रहे थे तो वो घटकर अब 10 रुपये हो गए हैं.’ 

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं अपने करियर के लिए डेडिकेटेड हूं. मैं इंडियन सिनेमा का आर्ट स्टूडेंट हूं. पिछले 30-40 सालों में अगर मुझे 100-200 लोगों को गांव से यहां तक पैसे देने हो तो वो उनके घर पहुंच जाएगा. इससे फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि मुझे पता है कि वो पैसे कहां हैं. लेकिन मैं ये पूछना चाहता हूं कि जब फंड मुश्किल में होता है, तो वे एक्टर के पूरे बायोडाटा पर दांव कैसे लगा सकते हैं? राजपाल यादव चाहे मुश्किल में हो या उनके अच्छे दिन हो, वो आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी देते हैं. राजपाल यादव इस दुनिया में जिम्मेदार एक्टर है. कोई भी मुझे 5 करोड़, 10 करोड़, 250 करोड़ में खरीद नहीं सकता. क्योंकि मैं बचपन से आर्ट के नाम पर बिका हुआ हूं. पैसे से कोई मुझे खरीद नहीं सकता. इस पर विश्वास कीजिए.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी में, एक्टिंग की जर्नी में मैं थिएटर और फिल्म का पुजारी हूं. आप चाहे इसे नुकसान कहिए, आप इसे कुछ भी कहिए. पर 100 परसेंट मैं कुछ जरूर बनाऊंगा और आपको दूंगा. आप देख सकते हैं कि 2000 से 2026 तक राजपाल यादव ने क्या किया है. मैंने पहले दिन कहा था कि मैं कभी नहीं खोऊंगा. न फिल्म बनाते हुए और न घर बनाते हुए और न करियर बनते हुए.’

क्या है चेक बाउंस केस?
बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाई थी. फिल्म थी ‘अता पता लापता’. इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप हो गई थी. राजपाल यादव वो लोन चुका नहीं पाए और ये लोन बढ़ते-बढ़ते 9 करोड़ हो गया. राजपाल यादव को इस केस में जेल में भी रातें काटनी पड़ी. उन्होंने 5 फरवरी 2026 सरेंडर भी किया था. अभी राजपाल यादव बेल पर बाहर हैं.

ये भी पढ़ें- ‘रहमान डकैत’ से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

राजपाल पर 16 करोड़ का बैंक लोन

इसके अलावा राजपाल यादव पर बैंक लोन भी है. उनके ऊपर 16 करोड़ का बैक लोन है. ये लोन न चुकाने पाने की वजह से उन्हें कैद की सजा सुनाई गई थी. वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उनकी दो प्रॉपर्टी नीलाम भी करने जा रहा है. दोनों प्रॉपर्टियों की नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की है.

वर्क फ्रंट पर राजपाल यादव पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था. इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. 

ये भी पढ़ें- रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *