Headlines

Viral Video: पानी में बिस्किट भिगोकर खाता दिखा कौआ, वीडियो ने लोगों को हंसाया


Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. कभी जानवरों की मासूम हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं तो कभी वह अपने दिमाग का ऐसा इस्तेमाल करते दिखते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौआ बिस्किट खाता दिख रहा है, लेकिन उसके तरीके ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

कौए ने बुद्धिमानी ने जीता यूजर्स का दिल  

आपने बचपन में ‘प्यासे कौए’ की कहानी जरूर सुनी या पढ़ी होगी. एक ऐसा कौआ, जिसने प्यास लगने पर मटके में कंकड़ डालकर पानी पिया था, लेकिन अब दुनिया आधुनिक हो चुकी है तो ऐसे में कौआ पीछे क्यों रहें? वायरल वीडियो में एक कौआ शायद इसी बात को साबित करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में कौआ बिस्किट खाता दिख रहा है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह बिस्किट सीधे खाने के बजाए इंसानों की तरह पानी में भिगोकर खाता दिख रहा है. 

यह भी पढ़ें: बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक कौआ बालकनी की रैलिंग पर बैठा दिखा, जंहा उसे एक व्यक्ति ने खाने के लिए बिस्किट दिया गया. लेकिन कौए की चालाकी तो देखो उसने बिस्किट को ऐसे ही खाने के बजाय पानी में भिगोकर खाना ज्यादा सही समझा. व्यक्ति के हाथ से बिस्किट लेने के बाद कौआ आगे की तरफ बढ़ता है और एक छोटे काले बर्तन में रखें पानी के पास जाकर उसमें बिस्किट डाल देता है. उसके बाद वीडियो में दिखाई देता है कि कौआ उसे बढ़े मजे लेकर आराम से उसे खा रहा है.

लोगों को आ रही हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है. इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लोगों के व्यूज हैं. लोग इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. यह मजेदार वीडियो लोगों को काफी हंसा रहा है. कई यूजर्स तो इस पर फनी कमेंट्स कर रहें हैं. एक यूजर का कहना है कि अगली बार कौए के लिए चाय जरूर रखना. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि बचपन में वह भी पानी के साथ ही बिस्किट खाया करता था.

यह भी पढ़ें: सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *