Headlines

ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट


जून में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान आई थी, जिसका एक मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में पिच को लेकर सवाल उठे थे, मैच रेफरी ने पिच को असंतोषजनक बताया था. स्टेडियम को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया था, लेकिन ICC ने PCB को बड़ी राहत दी है और स्टेडियम के साथ जोड़ा गया डिमेरिट प्वाइंट भी हटा लिया है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की पिच को रेफरी ने असंतोषजनक बताया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद ICC ने गद्दाफी स्टेडियम के साथ जोड़े गए डिमेरिट प्वाइंट को हटा लिया. ICC ने पिच की तस्वीरें और वीडियो देखीं, इसके बाद फैसला बदलने और डिमेरिट प्वाइंट हटाने का फैसला लिया.

बता दें कि वनडे सीरीज का आखिरी मैच था, जो 4 जून को गद्दाफी स्टेडियम में हुआ था. पिच गेंदबाजों को बहुत मदद कर रही थी, बल्लेबाजी करने यहां बहुत मुश्कि लहो रहा था. ऑस्ट्रेलिया टीम 157 रनो पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके बाद पिच को असंतोषजनक घोषित किया गया था. स्टेडियम को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया था. फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपील की थी.

यह भी पढ़ें- Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- ‘6 महीनों से उर्दू…’

गद्दाफी स्टेडियम की पिच को तस्वीरों और वीडियो में देखने के बाद ICC ने पिच को सही बताया. उन्होंने माना कि पिच में ऐसा कुछ खराब नहीं था, जिसे असंतोषजनक कहा जाए. पिच ऐसी खतरनाक नहीं थी कि बल्लेबाजों के लिए खतरा पहुंचाती.

लो-स्कोरिंग रहा था मैच

उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने उस पारी में सबसे ज्यादा 65 रन बनाए थे. 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए थे. पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही थी, उन्होंने 158 के लक्ष्य को 41.5 ओवरों में हासिल किया था.

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *