Headlines

‘राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित’, बोले रोहित पवार


शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने शनिवार (22 अगस्त) को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से डरी हुई नजर आ रही है और सत्तारूढ़ दल पुणे में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को बाधित करने का प्रयास कर रहा है. 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि BJP कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है, जबकि पुणे में छात्राओं को कथित रूप से धमकाने और कार्यक्रम में जाने से रोकने वाले लोगों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम पुणे शहर के एसएसपीएमएस मैदान में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

एबीवीपी और NSUI के सदस्यों के बीच हुई थी झड़प

इससे पहले शुक्रवार (21 अगस्त) को यूनिवर्सिटी छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया. 

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने एक बयान में आरोप लगाया कि ‘भाजपा के किराए के गुंडे’ जिन्होंने छात्राओं को धमकाया था, वे खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

बीजेपी ने पैसे देकर भीड़ जुटाने का लगाया आरोप

बीजेपी ने पुणे में छात्रों से जुड़े राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए प्रत्येक इन्फ्लुएंसर को 35,000 रुपये तक दिए और इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया कि राहुल के प्रति ‘जेन जी’ का बढ़ता समर्थन देखकर बीजेपी घबरा गई है. कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि युवाओं के बीच गांधी का बढ़ता प्रभाव देखकर बीजेपी के नेता डरे हुए हैं.

फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *