Headlines

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’


उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. संजय सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर उतरकर अपने स्कूलों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जिलाधिकारी आवास का घेराव कर रहे हैं.

संजय सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब राजनीति जाति और धर्म के मुद्दों से निकलकर शिक्षा और स्कूलों जैसे मुद्दों पर भी बात कर रही है. उन्होंने महोबा में प्रदर्शन के दौरान बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार और लखनऊ में बच्चों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया.

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की बदहाली योगी और मोदी सरकार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों की स्थिति को सामने लाने का अभियान चलाया है.

यह भी पढ़ें: BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी AAP

संजय सिंह ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी. इस अभियान के जरिए प्रदेश के सरकारी और प्राथमिक विद्यालयों की जमीनी हकीकत जनता के सामने रखी जाएगी.

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि अगर उनके इलाके के स्कूल बदहाल हैं तो उसकी वीडियो बनाकर आम आदमी पार्टी को भेजें. इसके लिए पार्टी ने टोल फ्री नंबर 8382928009 जारी किया है. 

आठ प्रांतों के स्कूलों की स्थिति सामने लायी जाएगी 

संजय सिंह ने कहा कि इस अभियान के जरिए यूपी के अलग-अलग हिस्सों, खासकर आठ प्रांतों के स्कूलों की स्थिति सामने लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए यह दिखाया जाएगा कि योगी सरकार और डबल इंजन सरकार के विकास और शिक्षा को लेकर किए जा रहे दावे जमीन पर कितने सच हैं.

यह भी पढ़ें: UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *