Headlines

‘एक और बच्चा पैदा कर लो…’ किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो


छोटे पर्दे की मशहूर होस्ट मिनी माथुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि प्रेग्नेंसी में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था. वहीं अब एक बातचीत में मिनी ने उन पुरुषो पर भड़ास निकाली है जो महिलाओं को लेकर अनावश्यक कमेंट्स करते हैं और उनसे बच्चे पैदा करने को लेकर पूछते रहते हैं. ऐसे पुरुषों को मिनी ने अपनी सलाह अपने पास ही रखने के लिए कहा है.

पुरुषों को महिलाओं से क्या नहीं कहना चाहिए?

हाल ही में 50 वर्षीय मिनी माथुर ने ‘हॉटरफ्लाई’ के पॉडकास्ट ‘द मेल फेमिनिस्ट’ पर बातचीत की. इस दौरान मिनी से सवाल किया गया था कि पुरुषों को महिलाओं से क्या नहीं कहना चाहिए? इस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ‘आप थकी हुई लग रही हो, आपको क्या नींद नहीं आई? आपका वजन बढ़ गया, आपका वजन कम हो गया, क्या हुआ? शारीरिक बनावट पर कमेंट करना. पुरुष और महिला दोनों ही साइड से इस तरह के कमेंट्स सही नहीं है. मैंने आपको ये इजाजत कब दी कि आप मेरे शरीर को देखें और उस पर बयानबाजी करें?’

ये भी पढ़ें: ‘मेरी ताकत, मेरा घर…’ पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

अपनी सलाह अपने पास रखिए

उन्होंने आगे पुरुषों से कहा कि फिजिकल और इमोशनल दूरी बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने उन पुरुषों को अपनी सलाह अपने पास रखने के लिए कहा है जो महिलाओं से बच्चों या बच्चा पैदा करने के बारे में पूछते हैं. मिनी ने कहा, ‘थोड़ी दूरी मेंटेन रखें. महिलाओं से यह पूछना कि ‘बच्चों का क्या? एक और बच्चा कर लो, इसमें बहुत मज़ा आता है अपनी सलाह अपने पास ही रखिए. जब उनसे पूछा जाए तभी जवाब देना चाहिए.’

इस चीज से चिढ़ती हैं मिनी माथुर

मिनी माथुर ने आगे कहा कि उन्हें इस चीज से चिढ़ होती है जो पुरुष महिलाओं को हाउसवाइफ या होममेकर कहते हैं. हालांकि खुद को होममेकर कहे जाने पर मिनी प्राउड फील करती हैं. लेकिन, उन्होंने कहा कि मैं काम भी करती हूं. उन्होंने कहा, ‘मुझसे ये पूछे की हिम्मत न करें कि मैं काम क्यों नहीं कर रही हूं? जिनके बारे में आपको जानकारी तक नहीं है, मैं कई ऐसी चीजों पर वर्क कर रही हूं.’

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी

मिनी माथुर के बारे में

मिनी माथुर ने बतौर होस्ट पांच साल तक MTV के साथ काम किया है. हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी के वक्त उन्हें बाहर कर दिया गया था. वहीं उन्होंने इंडियन आइडल को भी होस्ट किया है. लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें इस शो से भी हाथ धोना पड़ा था. बता दें कि मिनी ने हाल ही में रियलिटी शो अलायंस का खिताब अपने नाम किया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *