गौहर खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वहीं उनके पति जैद दरबार एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.

गौहर खान और जैद दरबार की पहली मुलाकात लॉकडाउन (2020) के दौरान मुंबई के एक ग्रॉसरी स्टोर में हुई थी.

वहां दोनों की नजरें टकराई थीं, हालांकि उस समय गौहर ने जैद पर कोई खास ध्यान नहीं दिया था. इसके बाद जैद ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा.

इसके बाद गौहर खान और जैद दरबार के बीच बातचीत शुरू हुई और वे अच्छे दोस्त बन गए. दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने लगे.

बात करते-करते ये दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर कपल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.

इसके बाद साल 2020 में ही गौहर और जैद ने सगाई की और उसी साल आखिरकार 25 दिसंबर 2020 को दोनों ने मुंबई में शादी भी कर ली.

आज ये कपल एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है. कपल के दो बच्चे हैं.
Published at : 22 Aug 2026 06:10 PM (IST)
