Budh Gochar in Singh Rashi 2026: आज 22 अगस्त को रात 7.33 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे. सिंह सूर्य की राशि है और इस समय सूर्य भी सिंह में स्थित है. साथ ही सिंह राशि में केतु की स्थिति होने से बुध-सूर्य-केतु का प्रभाव बन रहा है. बुध-सूर्यऔर केतु का संयोग करियर और व्यापार में कई तरह के बदलाव ला सकता है. एस्ट्रोलॉजर अनीष व्यास के अनुसार इस दौरान कोई भी फैसला लेने के मामले में सावधानी बरतें और 17 दिन किन चीजों पर सतर्क रहें जान लें.
बुध का सिंह राशि में गोचर क्यों महत्वपूर्ण है?
सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, सत्ता और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी मानी जाती है. यहां बुध आने पर व्यक्ति अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रखने की कोशिश कर सकता है. लेखन, मीडिया, शिक्षा, कारोबार, मार्केटिंग और बातचीत से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सकता है लेकिन सूर्य और केतु के प्रभाव के कारण बातचीत में अहंकार, जल्दबाजी, गलतफहमी या बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा देने की स्थिति भी बन सकती है.
7 दिन भूलकर भी न करें ये गलती
- बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें – बुध कागजी काम और कम्युनिकेशन के कारक हैं इसलिए नौकरी, व्यापार, प्रॉपर्टी या आर्थिक मामलों में दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ें.
- गुस्से में मैसेज या ईमेल न भेजें – सिंह में बुध वाणी को प्रभावशाली बना सकता है, लेकिन सूर्य-केतु के प्रभाव से शब्दों में कठोरता या अहंकार आ सकता है. एक गलत शब्द या बात रिश्ते या करियर में परेशानी पैदा कर सकते हैं.
- दिखावे के लिए बड़ा निवेश न करें – सिंह राशि प्रतिष्ठा और वैभव से जुड़ी है. इस दौरान केवल स्टेटस दिखाने के लिए महंगी खरीदारी या जोखिम भरा निवेश करने से बचें.
- अफवाह पर भरोसा न करें – केतु के प्रभाव में आधी-अधूरी जानकारी भ्रम पैदा कर सकती है. कोई भी कारोबारी या नौकरी से जुड़ा फैसला लेने से पहले तथ्य जांचें.
- अपनी बात मनवाने की जिद न करें – बुध तर्क देता है और सिंह आत्मविश्वास. दोनों के प्रभाव से व्यक्ति को लग सकता है कि वही सही है. यही सोच विवाद का कारण बन सकती है.ऐसे में अपनी बात मनवाने पर अड़े नहीं.
FAQ
1. बुध के सिंह राशि में गोचर से किन क्षेत्रों में असर पड़ सकता है?
बुध के सिंह राशि में आने से करियर, व्यापार, शिक्षा, संचार, लेखन, मार्केटिंग और आर्थिक फैसलों पर असर पड़ सकता है. इस दौरान अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलेगा, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी होगा.
2. क्या बुध के सिंह राशि में गोचर के दौरान निवेश करना ठीक रहेगा?
इस दौरान निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. केवल दिखावे या दूसरों की देखा-देखी में बड़ा निवेश करने से बचें. किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके जोखिम और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें.
3. बुध-सूर्य-केतु के प्रभाव में नौकरीपेशा लोगों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. गुस्से या अहंकार में प्रतिक्रिया देने से कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण ईमेल या दस्तावेज को भेजने से पहले उसे दोबारा जांचना बेहतर रहेगा.
4. व्यापारियों को बुध के सिंह गोचर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
व्यापारियों को बड़े सौदे, साझेदारी, निवेश और अनुबंध से जुड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए. सामने वाले की बात पर तुरंत भरोसा करने के बजाय सभी जरूरी जानकारी और कागजात की जांच करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
