Headlines

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अगस्त अंत तक सुविधा शुरू, स्टेशन पर आसानी होगी।

Bike Rental Service: ट्रेन से लंबी दूरी का सफर पूरा करने के बाद हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन के बाहर कोई साधन मिल जाए, जिससे वे अपने घर पहुंच सके. लेकिन कई बार रेलवे स्टेशन पर भीड़ होती है, जिसके चलते जल्दी ऑटो-रिक्शा या दूसरे वाहन मिलने में परेशानी होती है. यात्रियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एक जरूरी सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. अब उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अब स्टेशन के बाहर ही उन्हें बाइक किराए पर मिल सकेगी. 

बाइक रेंटल सेवा शुरू करने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बाइक रेंटल सेवा शुरू करने की तैयारी है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्री सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक बाइक किराए पर ले सकेंगे. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, ऐसे ही बाइक किराए पर किसी को भी नहीं दी जाएगी. इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जिसके बाद ही किसी यात्री को बाइक किराए पर दी जाएगी. 

Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना

कब से शुरू होगी नई सुविधा?

बता दें कि यह नई सेवा अगस्त महीने के लास्ट में शुरू होने की उम्मीद है. इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन के बाहर वाहन तलाशने की जरूरत नहीं होगी और न ही उनकी समय बर्बाद होगा.

यात्रियों को होगा फायदा

बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से यात्रियों को कई फायदे हो सकते हैं जैसे…

  • स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्हें किराए पर बाइक मिल जाएगी.
  • यात्री आसानी से अलग-अलग इलाकों में पहुंच सकेंगे.
  • अगर कोई यात्री शहर में किसी काम से आया होगा तो उसे इस सेवा से फायदा हो सकता है.
  • यात्रियों को स्थानीय परिवहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनका काफी समय बचेगा.

Solar Panel: धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *