Headlines

चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू


जम्मू में शनिवार (22 अगस्त) देर शाम अखनूर में चेनाब नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से तीन युवकों की जान जोखिम में पड़ गई. इन युवकों को बचाने के लिए शनिवार शाम जम्मू पुलिस ने ऑपरेशन चलाया. अखनूर में तीन युवकों की जान उस समय खतरे में आई, जब वो चेनाब नदी के किनारे पर बने चडिया घाट पर शाम को टहलने निकले थे. घाट पर टहल रहे युवक जब तक कुछ समझ पाते तब तक चुनाव नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि उनकी जान पर बन आई. 

अचानक बढ़े जलस्तर के बाद तीनों युवकों ने चट्टान पर ली पनाह

चिनाब नदी के पानी काजल स्टार अचानक इतना बढ़ गया कि बढ़ते जलस्तर ने इन तीन युवकों को संभालने का मौका नहीं दिया. गनीमत यह रही कि पानी के जलस्तर को बढ़ता देख इन तीनों युवकों ने एक सुरक्षित चट्टान पर पनाह ली. आसपास के लोगों ने जैसे ही इन युवकों को फंसे हुए देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया. सूचना मिलने पर अखनूर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दूसरी एजेंसियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया.

कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना

रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने युवकों को बचाया सुरक्षित 

लंबे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने लगातार बढ़ रहे पानी के जलस्तर में फंसे इन तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया है. लेकिन इस रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे बड़ी चुनौती चेनाब नदी का रौद्र रूप था.  पुलिस ने लोगों को यह सलाह दी है कि वो बरसात के इस मौसम में चेनाब नदी से दूर रहे. साथी सलाह यह भी दी गई है कि रात के समय नदी के पास बिल्कुल ना जाया जाए क्योंकि इस नदी का जलस्तर किसी भी समय बढ़ सकता है.

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *