छतीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें उसनें अन्तर्राज्यीय ठगी गिरोह करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है. ये गिरोह कैमिकल से नोट बनाने के नाम पर लोगों से अरबों रूपए की ठगी कर चुका था. रायपुर पुलिस ने इसमें 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं.
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिब अब तक इस गिरोह ने 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है. जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर और दिल्ली समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं. ठगी की राशि अरबों रूपए में बताई जा रही है. रायपुर में एक शख्स से इस गिरोह ने एक करोड़ से अधिक की ठगी की थी.
यह भी पढ़ें: बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
डी कंपनी बताकर प्रभाव में लेते थे
पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह अपने आपको को डी ग्रुप कंपनी (दाउद गिरोह) का बताकर झांसे में लेते थे. ये दावा करते थे कि उनके पास स्पेशल कैमिकल है जिसकी मदद से नकली नोट को असली बनाया जा सकता है. इस लालच में आकर कई लोग अपने करोड़ों रुपए गँवा बैठे.
शिकायत पर हुआ पुलिस एक्शन
रायपुर पुलिस को शिकायत मिली, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 4 करोड़ रूपए की नकदी बरामद हुई है.पुलिस के मुताबी नये गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करके कई राज्यों में नेटवर्क फैला रखा था. रायपुर के एक शख्स को झांसे में लेकर उसे 1.13 करोड़ रुपए हड़प लिए.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है. वहीं इस घटना ने पुलिस के ख़ुफ़िया सिस्टम की भी पोल खोल दी है कि आखिर इतने समय तक कैसे ये गिरोह पुलिस की नजर में नहीं आया.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
