Headlines

सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’


अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जी-7 में हुई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है. गोर का दावा है कि भारत की तरफ से मुलाकात के पहले किसी तरह के सवाल न पूछने की गुजारिश की गई थी. यह दावा कथित तौर पर 45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर किया गया है.

इन दावों पर सरकार के सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल उनके अप्रत्याशित व्यवहार को लेकर सतर्क रहते हैं. दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ उनकी बातचीत के दौरान भी ऐसा व्यवहार देखने को मिला. इसी वजह से भारत की ओर से सावधानी बरती जाती रही है.

सर्जियो गोर ने क्या कहा?

गोर ने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद कोई सवाल न पूछने की गुजारिश की थी. बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति यह बात भूल गए. ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम में उन्होंने दावा किया, कि जैसे ही वे मुलाकात खत्म करते हैं, राष्ट्रपति सबसे पहले कैमरे की ओर देखते हैं. पूछते हैं कि कोई सवाल? 

सर्जियो गोर ने उस कथित गुजारिश के बारे में कहा कि हम पर्दे के पीछे, मंच के पीछे थे. एक समय सिर्फ राष्ट्रपति और मैं ही थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि भारतीय पक्ष क्या मुद्दे उठाएगा. हमने कुछ विषयों पर चर्चा की. 

उन्होंने पूछा कि क्या उनकी किसी तरह की खास मांग है? विदेश मंत्रालय की तरफ से एक मांग थी. उन्होंने कहा, मीडिया को बुलाते हैं, लेकिन पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे. मैंने राष्ट्रपति से कहा है कि भारतीय पक्ष चाहता है कि कोई सवाल न पूछा जाए. उन्होंने कहा, ठीक है. कोई बात नहीं. 

राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच क्या हुई थी चर्चा? 

जी-7 समिट के दौरान मोदी और ट्रंप की मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें जहाजों पर हमलों के बीच नाविकों की सुरक्षा, हॉर्मुज को फिर से खोलना, और भारत-अमेरिका के बीच बिजनेस डील शामिल थी. 

इस संक्षिप्त बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हॉर्मुज में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. पीएम मोदी  ट्रंप से कहा था कि हॉर्मुज में कई भारतीय नाविक हैं. उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसपर ट्रंप ने कहा था कि अगर भारत पर कभी हमला होता है, तो अमेरिका भारत के साथ खड़ा रहेगा.

ट्रंप ने कहा कि अगर कोई उस (पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए) पर हमला करता है, तो हम साथ खड़े रहेंगे. हां अगर कोई नया नेता आता है, तो मुझे पक्का नहीं पता. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *