Headlines

सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगा दी डुबकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


अगर आप भी सरसों तेल का इस्तेमाल करते हैं और ये समझते हैं कि सस्ती जगह से खरीदकर आप पैसा बचा रहे हैं तो आप मुगालते में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सरसों तेल के टैंकर में डुबकी लगा रहा है. जी हां, वही सरसों तेल जिसे आप खाने में जायके और रंगत के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि आपकी सेहत और स्वाद से खिलवाड़ हर जगह चल रहा है.

युवक ने सरसों के तेल में लगा दी डुबकी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेल के टैंकर में ऐसे डुबकी लगा रहा है मानों वो तेल का नहीं बल्कि पानी का टैंकर हो. युवक अर्धनग्न अवस्था में है और रील के कीड़े ने उसे सही जगह से काट लिया है इसलिए वो लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मन न केवल बना चुका है बल्कि इसे अमल में भी ला रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पहले तेल के टैंकर में उतरता है और फिर उसके बाद वो करता है जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं था.

सातवें आसमान पर पहुंचा यूजर्स का गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सरसों के तेल के टैंकर में उतरकर उसी तेल में डुबकी लगा देता है और ऐसा एक बार नहीं बल्कि वो कई बार करता है. तेल में डुबकी लगाने के बाद वो अपने शरीर पर लगे तेल को उसी टैंकर में झटक देता है और फिर से डुबकी लगाने के लिए तैयार हो जाता है. ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और लोग कमेंट बॉक्स में इस डुबकी बाज युवक को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर होने लगी गिरफ्तारी की मांग

वीडियो को @KUNDAN00PATEL नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सरसों के तेल में कौन नहाता है भाई. एक और यूजर ने लिखा…इस युवक के खिलाफ जांच हो और इसे गिरफ्तार किया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…किस कंपनी का है जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *