Headlines

रोबोट्स के बीच जमकर चले लात घूंसे, वीडियो ने काटा बवाल


आपने आजतक इंसानों का दंगल देखा होगा, बाड़े में जानवरों को भिड़ते देखा होगा तो वहीं सांप केंचुलों की लड़ाई भी देखी होगी. लेकिन कैसा हो कि दंगल दो रोबोट्स के बीच में छिड़ जाए? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो रोबोट्स एक रिंग के अंदर एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो चीन से सामने आया है जहां एक रोबोट प्रतियोगिता के दौरान ये अनोखा नजारा देखा गया है.

एक दूसरे से भिड़े रोबोट, जमकर चलाए लात घूंसे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खासा वायरल हो रहा है जिसमें दो रोबोट ऐसे लड़ रहे हैं मानों एक दूसरे के खून के प्यासे हों. दोनों एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं और आसपास दर्शक खड़े ये सारा तमाशा देख रहे हैं. इंसानों के दंगल और रेसलिंग मैच तो लोगों ने काफी देख लिए, अब इंसान मशीनों से दंगल करवा रहा है जो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है. वायरल वीडियो चीन से सामने आया है. यहां की राजधानी बीजिंग में दूसरा वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स आयोजित किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 22 से 26 अगस्त 2026 तक बीजिंग के नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में चल रही है, जिसमें 16 देशों के 2,056 रोबोट हिस्सा ले रहे हैं.

चीन से सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

वीडियो में दो रोबोट दिखाई दे रहे हैं जिनमें सिल्वर रंग का रोबोट सामने वाले रोबोट पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. ये रोबोट लगातार अपने प्रतिद्वंद्वी रोबोट के मुंह पर घूंसे और चांटे मार रहा है जबकि सामने वाला रोबोट लात मारकर और अपना मुंह छिपाकर खुद को सुरक्षित रखते हुए पलटवार कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स बोले, चीन कुछ भी कर सकता है

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इंसान खुद तो लड़ता ही है अब मशीनों को भी लड़वा रहा है. एक और यूजर ने लिखा…चीन कहां से कहां पहुंच गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक बात तो तय है कि चीन तकनीकी दुनिया में कुछ भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *