Headlines

गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त


साइबर फ्रॉड के मामले में गुजरात एनआइए की टीम ने सोमवार (24 अगस्त) को गोपालगंज के थावे रोड में छापेमारी की. मोहम्मद कैफ नाम के शख्स की तलाश में रेड मारी गई है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब सात घंटे तक हुई छापेमारी के बावजूद कैफ NIA के हाथ नहीं आया. जबकि उसके घर से 6 लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. टीम ने नोटिस देकर फरार कैफ को अहमदाबाद बुलाया है.

मोहम्मद कैफ नाम का आरोपी फरार, NIA का नोटिस

नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित तुरकाहां गांव में सोमवार की सुबह एनआइए की टीम ने नजमुल होदा उर्फ लाल बाबू के आवास पर छापेमारी की. एनआइए की टीम सुबह करीब छह बजे पहुंची और दोपहर एक बजे तक घर की तलाशी ली. इस दौरान टीम ने नजमुल होदा से पूछताछ भी की. टीम ने मोहम्मद कैफ के नाम से एनआइए का नोटिस भी दिया है. नोटिस के जरिए कैफ को अहमदाबाद बुलाया है. छापेमारी करने वाली टीम गुजरात के अहमदाबाद से पहुंची थी.

थाने में मोहम्मद कैफ के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

छापेमारी के बाद एनआइए की टीम नगर थाना पहुंची, जहां मोहम्मद कैफ के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की. इस दौरान नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर से भी जानकारी ली गई. मोहम्मद कैफ के नेटवर्क को खंगालने में अब स्थानीय पुलिस भी जुट गयी है. एनआईए की टीम मोबाइल और लैपटॉप जब्त करने के बाद लौट गयी. 

एसपी विनय तिवारी ने छापेमारी की पुष्टि की

जांच एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी. हालांकि, अब तक एनआईए टीम की छापेमारी के कारणों और मामले से संबंधित आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. एसपी विनय तिवारी ने एनआइए की छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी तरफ से कार्रवाई की ठोस जानकारी नहीं दी गयी है.

BPSC अधिकारी के बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, ‘ऐसे मामलों में…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *