Headlines

कर्क मासिक राशिफल सितंबर: जानिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी, प्रेम व सेहत का हाल


Cancer Monthly Horoscope 2026: सितंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मनोबल में वृद्धि और मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है. गुरु के शुभ प्रभाव से जहां एक ओर भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ ग्रहों की स्थिति कार्यक्षेत्र और सेहत में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कर्क राशि का संपूर्ण मासिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वाले जातकों के मनोबल में इस माह वृद्धि होगी, जिससे पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. गुरु केंद्र में बैठकर भाग्य भाव को देख रहे हैं, जिसके प्रभाव से परिवार के सभी सदस्य आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे. दूसरे भाव में केतु की उपस्थिति के कारण बीच-बीच में सदस्यों के साथ हल्की कहा-सुनी हो सकती है, लेकिन आपके हस्तक्षेप और सूझबूझ से रिश्तों में पुनः सुधार आ जाएगा. इसके साथ ही घर में धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग को सामान्य परिस्थितियों में की गई कड़ी मेहनत का सफलतादायक परिणाम मिलेगा. व्यापार के स्वामी बुध के दूसरे और तीसरे भाव में संचरण करने से बिजनेस की स्थिति बहुत मजबूत नहीं मानी जाएगी; इसलिए नए निवेश से बचें और जो चल रहा है उसे ही व्यवस्थित रखें. गुरु की कृपा से धन की कमी नहीं होगी. नौकरीपेशा जातकों की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, अतः वाणी पर संयम रखें.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थी अपने सिलेबस पर पूरा ध्यान दें और कमजोर विषयों पर विशेष फोकस करें. शिक्षकों के मार्गदर्शन को गंभीरता से लें. यदि भविष्य को लेकर कोई योजना बनाई है, तो गुरु के सहयोग से उसमें सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. वहीं करियर के मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें; कार्य का दबाव बढ़ सकता है, फिर भी अपनी कार्यकुशलता और गति को कम न होने दें.

प्रेम जीवन

प्रेम संबंधों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा. परिवार का समर्थन मिलने से रिश्ते में मजबूती आएगी तथा पार्टनर के साथ आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा. जो जातक सिंगल हैं, उनका किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ नया और मजबूत रिश्ता शुरू हो सकता है. वैवाहिक जीवन मिला-जुला रहेगा; गुरु के शुभ प्रभाव से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और बेहतरीन रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि मंगल और सूर्य की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है. जोड़ों के दर्द (जॉइंट पेन) तथा हड्डियों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान और अनिद्रा की स्थिति बन सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

  • लकी नंबर: 9
  • लकी कलर: संतरी

ज्योतिषीय उपाय

  • भगवान शिव का विधिवत पूजन करें तथा कच्चे दूध व गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें.
  • प्रतिदिन कबूतरों को दाना डालें.

मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2026: जानिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम व सेहत का हाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *