सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गार्ड की सूझबूझ और फुर्ती ने एक बच्चे को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया. वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड का है, लेकिन इन कुछ सेकंड में जिस तरह गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, उसे देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ क रहे हैं.
गिरने वाला था बच्चा
वीडियो में एक बच्चा लिफ्ट के पास नजर आता है. इसी दौरान वह लिफ्ट के दरवाजे और खाली हिस्से के बीच ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है, जहां जरा-सी चूक उसके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी. अचानक बच्चे के लिफ्ट के खाली स्पेस में गिरने का खतरा पैदा हो जाता है. आसपास मौजूद लोगों को शायद स्थिति समझने में कुछ पल लगते हैं, लेकिन तभी वहां तैनात गार्ड तेजी से बच्चे की ओर बढ़ता है और बिना समय गंवाए बच्चे को पकड़ने की कोशिश करता है. उसकी फुर्ती के कारण बच्चा नीचे गिरने से बच जाता है. पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि वीडियो देखने वाले भी कुछ सेकंड के लिए सहम जाते हैं. गार्ड की तत्काल प्रतिक्रिया को ही बच्चे की सुरक्षा का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है.
Not all spells need words.
Some are just… noticing. Chk this bravery 👀 https://t.co/m27DMnRH1i pic.twitter.com/D4sK0vWeX2— Alwina Hex (@AlwinaHex) August 25, 2026
यह भी पढ़ेंः गुरुग्राम में बाढ़ के बीच कार की छत पर काम करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
यूजर्स कर रहे तारीफ
इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि गार्ड ने खतरा देखते ही अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने के बजाय बच्चे को बचाने को प्राथमिकता दी. ऐसी परिस्थितियों में कुछ सेकंड की देरी भी गंभीर परिणाम दे सकती है. लेकिन गार्ड ने बिना घबराए तुरंत कार्रवाई की और बच्चे को सुरक्षित कर लिया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स गार्ड की बहादुरी और सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सुरक्षा कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि आपात स्थिति में तुरंत और सही फैसला लेना भी है. इस घटना में गार्ड ने इसी जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया.
सावधानी बरतने की भी है जरूरत
वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोगों की बहादुरी को पहचान मिलनी चाहिए. फिलहाल यह वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर जागरूक भी कर रहा है. कुछ सेकंड की लापरवाही जहां गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी, वहीं एक सतर्क गार्ड की तेज प्रतिक्रिया ने स्थिति को संभाल लिया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस गार्ड की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः दुल्हन ने अपने दिव्यांग दूल्हे के लिए किया प्यारा सा डांस, देखें वीडियो
