केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 22वें संस्करण के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है. योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई ने 25 अगस्त को जारी किए नोटिस में बताया कि यह मौका उन योग्य उम्मीदवारों के लिए दिया गया है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे. वहीं जो उम्मीदवार पहले से ही सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.
1 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
सीटीईटी 2026 के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून तक चली थी. जिन योग्य उम्मीदवारों ने उस समय आवेदन नहीं किया था, उन्हें एक और मौका दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अब अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया फैसला
सीबीएसई ने आवेदन विंडो दोबारा खोलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिया. बोर्ड के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि योग्य शिक्षकों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा की योग्यता पूरी करने के लिए उचित अवसर दिया जाना चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने उन सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है, जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे.
पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सीटीईटी 2026 के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. नया आवेदन विंडो केवल उन योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है जो पिछली आवेदन प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर सके थे.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 परीक्षा नहीं होगी पोस्टपोन, NBEMS ने दी चेतावनी
सीटीईटी 2026 की नई परीक्षा तारीख कब?
सीबीएसई ने अभी सीटीईटी के 22 वें संस्करण की नई तारीखें घोषित नहीं की है. बोर्ड के अनुसार आवेदन की दोबारा खोली गई विंडो 1 सितंबर को बंद होने के बाद संशोधित परीक्षा तारीख जारी की जाएगी. इसलिए नई सिरे से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी होगी. वहीं आपको बता दें कि सीबीएसई अब तक सीटीईटी के 21 संस्करण आयोजित कर चुका है. 21वें सीटीईटी का रिजल्ट 30 मार्च 2026 को जारी किया गया था. वहीं 22वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है.
ऐसे करें सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन
- आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाए.
- इसके बाद होम पेज पर सीटीईटी सितंबर 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करें.
- उसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
