मुंबई में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है और कुछ ऐसे चेहरों को सम्मानित किया जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (26 अगस्त)को मुंबई के सह्याद्री अतिथीगृह में साइबर जागरूकता पर बनी फिल्म ‘ऑपरेशन 1930’ के ट्रेलर और ‘1930 साइबर एंथम’ को लॉन्च किया. इसके जरिए महाराष्ट्र सरकार का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से सतर्क करना है और लोगों को ठगी होने पर तुरंत शिकायत करने के लिए जागरूक करना है.
इस मौके पर उन्होंने एक्टर शरद केलकर, जावेद जाफरी, कॉमेडियन समय रैना और अन्य दिग्गजों को सम्मानित किया गया. अब इस सम्मान को लेकर काफी चर्चाएं हैं क्योंकि जिन्हें सम्मानित किया गया है उनमें समय रैना का नाम भी शामिल है. ये वही समय रैना हैं जो पिछले साल अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर विवादों में थे.
MPSC पेपर लीक मामले में कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the launch of the trailer of Operation 1930’, a cyber awareness film on Digital Arrest and the ‘1930 Cyber Anthem’ CM Devendra Fadnavis felicitated actors Sharad Kelkar, Javed Jaffrey, comedian Samay Raina and other dignitaries. (26.08)
(Source:… pic.twitter.com/TVVgoTHp6g
— ANI (@ANI) August 27, 2026
क्या था मामला?
दरअसल, 8 फरवरी 2025 को कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ का छठा एपिसोड प्रसारण के बाद अपने कंटेट को लेकर विवादों से घिर गया था. एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा शामिल थीं. शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा महिलाओं और पेरेंट्स को लेकर अपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इस एपिसोड के पैनल में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के अलावा समय रैना,यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कॉमेडियन जसप्रीत सिंह और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा मौजूद थीं. सभी अपत्तिजनक टिप्पणी पर बेशर्मी से हंस रहे थे.
अपत्तिजनक टिप्पणी से सोशल मीडिया पर भूचाल
इस एपिसोड को लेकर पूरे सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला था. यूट्यूब ने भी विरोध के बाद विवादित वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था. यही नहीं इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला तक दर्ज किया गया था. बाद में रैना ने खुद घोषणा की थी कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वो शो को बंद कर रहे हैं और इस तरह ये शो बंद हो गया था.
रैना से पुलिस की पूछताछ
शो को लेकर समय रैना को महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए समन तक भेजा गया था. मार्च 2025 में जाकर वो पूछताछ के लिए पहुंचे थे और शो के विवादित टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया था. फरवरी 2025 से शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस और कानूनी कार्रवाई का सामना पूरे पैनल को करना पड़ा था.
CM, govt. and state stakeholders felicitating someone who is openly promoting gutterchhap abuses and anti-social language!🤮
What next? @BJP4India will now give ticket to him and sadak chhap gutter language speakers like him?
— डा. आशिष लामिछाने (@DrAshish_23) August 27, 2026
CM ने किया सम्मानित तो लोगों ने घेरा
अब करीब डेढ़ साल बाद अगस्त 2026 में उसी समय रैना को महाराष्ट्र सरकार साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता को लेकर एक कार्यक्रम में सम्मानित करती नजर आ रही है. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोग सीएम से सवाल कर रहे हैं कि सीएम एक ऐसे व्यक्ति को सम्मानित कैसे कर सकते हैं जो खुलेआम घटिया गालियों और असामाजिक भाषा को बढ़ावा देता हो.
