Headlines

‘चुनाव जीत गई CJP तो…’ दीपके की पार्टी को लेकर क्या बोले चिदंबरम


पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि अगर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) एक या दो राज्यों में सत्ता हासिल कर लेती है, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी. चिदंबरम ने बुधवार (26 अगस्त, 2026) को चेन्नई में अपने घर पर ‘द हिंदू 360’ से इंटरव्यू में ये बातें कहीं. 

अभिजीत दीपके की सीजेपी को लेकर चिदंबरम ने कहा कि मुझे नहीं पता और मैं यह नहीं कह सकता कि क्या यह पूरे देश में तीसरी ताकत के तौर पर उभर पाएगी या नहीं. सीजेपी के राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी ताकत बनने को लेकर चिदंबरम ने ये बातें कहीं. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकारी स्कूलों की हालत पर केंद्रित इस नई पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का जिक्र किया और सत्ता में बैठे लोगों पर संगठन के इस अभियान के असर को माना है. उन्होंने कहा कि सीजेपी के इस अभियान ने सत्ता में बैठे लोगों को जगा दिया है. सीजेपी के अभियान के बाद सरकारी स्कूलों को ठीक करने के लिए फंड देने की घोषणाएं की जाने लगीं. 

‘पेपर लीक होना तय था’

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इस साल आयोजित नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) पेपर लीक को लेकर चिदंबरम ने कहा कि ऐसा होना तय था. उन्होंने NTA में स्थायी कर्मचारियों की कम संख्या और देश भर में हजारों सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित करने की जरूरत का जिक्र किया.

जब उनसे पूछा गया कि क्या द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) बीजेपी के करीब आएगी, तो इस पर चिदंबरम ने जवाब दिया कि इसकी कोई संभावना नहीं है. अगर वे ऐसा करते हैं, तो वे खुद अपना नुकसान करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) के मुद्दे पर कांग्रेस ने विधानसभा में एक प्रस्ताव का समर्थन किया था, जिसमें केंद्र से लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 पर ही बनाए रखने और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखने की अपील की गई थी. 

ये भी पढ़ें 

Xप्लेन: मेटा का बड़ा फैसला, अब रात 12 से सुबह 6 बजे तक नहीं चला सकेंगे इंस्टा-फेसबुक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *