- जयपुर में AIIMS CRE-5 पुनः परीक्षा का सर्वर ठप
- तकनीकी खराबी से अभ्यर्थी आक्रोशित
- AIIMS ने केंद्र पर रद्द की परीक्षा
- इसी केंद्र पर NEET PG परीक्षा भी हुई थी रद्द
राजस्थान के जयपुर में सोमवार (31 अगस्त) को AIIMS कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम-5 की दोबारा परीक्षा के दौरान सर्वर में खराबी के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ. सामान्य भर्ती परीक्षा-5 के दौरान तकनीकी व्यवधान होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई. यह घटना सीतापुरा स्थित ION डिजिटल जोन केंद्र पर हुई.
एडीसीपी ललित शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को शांत किया गया. AIIMS ने फिलहाल इस केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी है. कल NEET PG परीक्षा के दौरान भी इसी केंद्र पर हंगामा हुआ था. घटना के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा किया.
राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, की नारेबाजी
सांगानेर थानाधिकारी ने दी यह जानकारी
सांगानेर सदर पुलिस थाना के थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया, “घटना सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर हुई.” उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर एम्स की ओर से सामान्य भर्ती परीक्षा-5 के माध्यम से ग्रुप ‘ब’ और ग्रुप ‘ग’ के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई.
कुमार ने बताया, “परीक्षा का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होना था, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा आधे घंटे देरी से शुरू हुई. कुछ मिनटों बाद ही सर्वर ठप हो गया, जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर एक-दो बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई.
परेशानी के बाद अभ्यर्थियों ने जताया कड़ा विरोध
इसके बाद अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर आकर विरोध जताया और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर की. थानाधिकारी ने बताया कि एम्स ने इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा फिलहाल रद्द कर दी है. कुछ दिनों के बाद परीक्षा दोबारा होगी.
उन्होंने बताया कि इसी केंद्र पर स्नतकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) आयोजित की गई थी और उस समय भी तकनीकी खामी आई थी जिसकी वजह से इस केंद्र की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी.
सर्वर ठप होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी
सर्वर की समस्या के कारण कई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी देखने को मिली. उनका कहना है कि जब परीक्षा समय पर शुरू नहीं हुई और बीच में सर्वर भी बंद हो गया, तो उन्हें पूरा समय और निष्पक्ष मौका कैसे मिलेगा.
अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए AIIMS CRE-5 री-एग्जाम को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है. इससे पहले भी परीक्षा को लेकर तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं.
राहुल गांधी पर FIR से नाराज अशोक गहलोत, बोले- ‘BJP की तानाशाही…’
