Headlines

एकनाथ शिंदे का ‘Gen-Z’ प्लान, शिवसैनिक बनेंगे ‘डिजिटल वॉरियर’


मुंबई में शिवसेना (शिंदे) के संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे की अध्यक्षता में शिवसेना महाराष्ट्र IT Cell के पदाधिकारियों की करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक हुई. इस दौरान पार्टी की डिजिटल रणनीति, युवाओं से जुड़ने और सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में साफ संदेश दिया गया कि आने वाले समय में पार्टी का हर कार्यकर्ता ‘डिजिटल वॉरियर’ की भूमिका में नजर आए. सोशल मीडिया पर सिर्फ पोस्ट करने के बजाय हर पोस्ट के पीछे एक उद्देश्य और स्पष्ट संदेश होना चाहिए. इसके लिए ‘सिर्फ पोस्ट नहीं… हर पोस्ट के पीछे पर्पस’ का फॉर्मूला अपनाने पर जोर दिया गया.

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ FIR, प्रिंसिपल ऑफिस से हटाई थी PM की फोटो

Gen Z की भाषा और उन्हीं के प्लेटफॉर्म पर संवाद

पार्टी की रणनीति में Gen Z यानी युवा वर्ग को खास जगह दी गई है. बैठक में तय किया गया कि युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए उनकी भाषा और उनके पसंदीदा डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से सीधा संवाद संगठन को और मजबूत कर सकता है.

खास तौर पर 16 से 24 साल की उम्र के युवक-युवतियों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए रोजगार, सरकारी योजनाओं और युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों को डिजिटल माध्यम से उनके बीच पहुंचाने पर जोर दिया गया.

ग्राउंड कनेक्ट के साथ डिजिटल कनेक्ट पर जोर

बैठक में यह भी कहा गया कि डिजिटल अभियान का सीधा जुड़ाव जमीन पर पार्टी के काम से होना चाहिए. ‘ग्राउंड कनेक्ट + डिजिटल कनेक्ट= मजबूत संगठन’ के फॉर्मूले के तहत सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सरकार के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई.

पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए. पार्टी के आधिकारिक रुख को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने और टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी बरतने पर भी जोर दिया गया.

मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल जांच से किया इनकार

इसके अलावा राज्य से लेकर जिला, लोकसभा, विधानसभा और तालुका स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना पर चर्चा हुई. बैठक में सोशल मीडिया उप-राज्य प्रमुख प्रतीक शर्मा, मुंबई प्रमुख राज कुलकर्णी, पश्चिम महाराष्ट्र प्रमुख महादेव सालवदे समेत कई विभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *