Headlines

शाहिद अफरीदी ने PCB के फैसले को बताया बेतुका, कहा- टी20 खिलाड़ी टेस्ट खेलेंगे


पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय एक बड़े संकट से जूझ रही है. इंग्लैंड दौरे पर टीम 3 मैचों की सीरीज के शुरूआती 2 टेस्ट शर्मनाक तरीके से हार गई है, जिसके बाद पीसीबी ने एक-दो नहीं बल्कि आधी टीम ही बदल डाली. तीसरे टेस्ट से पहले स्क्वॉड में हुए 7 बदलाव के बाद उनका मजाक भी बन रहा है. अब शाहिद अफरीदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है.

पीसीबी ने पाकिस्तान स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं, इनके साथ हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी स्वदेश भेज दिया. 7 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट ने भी हैरान कर दिया, क्योंकि उनमें 5 अनकैप्ड खिलाडी हैं. शाहिद अफरीदी ने कहा कि चयन समिति ने अपने फैसले से हैरान कर दिया है.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा

पाकिस्तान में हुए इन बदलावों पर गुस्सा जाहिर करते हुए शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस फैसले के पीछे का कारण मुझे तो समझ नहीं आ रहा है. रिप्लेसमेंट का भी कोई तुक नहीं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन खिलाड़ियों को चुन लिया जो टी20 खेलते हैं.”

अफरीदी ने आगे लिखा, “इसके पीछे क्या सोच है? 5 टेस्ट के बाद कोच को उनके पद से क्यों नहीं हटा दिया गया? जिस चयनसमिति में कई अनुभवी हैं, उसने ये हैरान करने वाला फैसला किया है.”

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में बदल जाएगा बेन स्टोक्स का रोल, कोच बोले- वह ओपनिंग…

पाकिस्तान टीम से कौन हुआ बाहर

दूसरे टेस्ट के बाद पीसीबी ने पाकिस्तान स्क्वॉड से मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक़, अली उस्मान, सलमान अली, आमिर जमाल, मोहम्मद अवैस और खुर्रम शहजाद को स्वदेश भेज दिया. जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था.

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट बर्मिंघम में 9 सितंबर से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *