भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की गुरुवार (03 सितंबर) को एक मीटिंग हुई, जिसमें पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पुरुष टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और सेंटर ऑफ एक्सीलेंड के हेड वीवीएस लक्ष्मण शामिल रहे. यह बैठक मुंबई में स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई. इसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह रही कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर किसी भी तरह से इस बैठक का हिस्सा नहीं बने. तो आइए जानते हैं कि मीटिंग के 5 बड़े अपडेट क्या हैं.
1- हार से परेशान BCCI
टीम इंडिया को यूके दौरे पर खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसमें सबसे शर्मनाक हार आयरलैंड के खिलाफ आई थी, जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना किया था. दौरे पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज भी गंवाई. इन तमाम हार को लेकर कोच और कप्तान से सवाल किए गए.
2- रोहित शर्मा पर के संन्यास अपडेट
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला था, जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से 138 रनों की शानदार पारी निकली थी. सीरीज से पहले कहा गया था कि यह रोहित के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा. लेकिन मीटिंग में कथित तौर पर साफ हो गया कि रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे. लिहाजा रोहित किसी भी तरह से रिटायर नहीं हुए हैं. इस तरह हिटमैन 2027 का वनडे विश्व कप भी खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2026 एशियन गेम्स: नीरज चोपड़ा के रिप्लेसमेंट का एलान, इस स्टार को मिली जगह
3- गौतम गंभीर जारी रखेंगे कोचिंग
टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हेड कोच गौतम गंभीर की छुट्टी होनी तय है, लेकिन ऐसा नहीं होगा. मीटिंग में हुए कथित फैसले के मुताबिक, गंभीर कोच बने रहेंगे.
4- वीवीएस लक्ष्मण अभी नहीं बनेंगे डायरेक्टर
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वीवीएस लक्ष्मण को डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जाएगा. इससे कोच गौतम गंभीर और सिलेक्टर अजीत अगरकर उनके नीचे रहेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा. लक्ष्मण अभी डायरेक्टर नहीं बनेंगे.
5- अजीत अगरकर पर भी नहीं गिरेगी गाज
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर भी गाज गिरने की खबरें सामने आई थीं. लेकिन अगरकर भी अपनी पोजीशन पर बने रहेंगे. उन्हें पद से नहीं हटाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI रिव्यू मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
