- 17 अप्रैल 2026 को वैशाख अमावस्या, स्नान-दान का शुभ दिन।
- सर्वार्थ सिद्धि योग और पंचक समाप्ति से महत्व बढ़ा।
- स्नान, तर्पण, श्राद्ध से पितृ दोष निवारण संभव।
- अन्न, जल, वस्त्र दान से सुख-समृद्धि की प्राप्ति।
Vaishakh Amavasya 2026 Pitru Dosh Upay: वैशाख महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. अमावस्या के दिन स्नान-दान और पितृ पूजन का किए जाते हैं. मान्यता है कि, अमावस्या के दिन किए इस कार्यों से आध्यात्मिक उन्नति होती है, पितृ दोष दूर होता है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है.
वैशाख अमावस्या 2026 डेट (Vaishakh Amavasya 2026 Date)
पंचांग (Panchang) के अनुसार वैशाख महीने की अमावस्या तिथि इस वर्ष शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को पड़ रही है. अमावस्या तिथि 16 अप्रैल को रात 08 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 17 अप्रैल को शाम 05:22 तक रहेगी. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि, उदयातिथि के मुताबिक और शास्त्र सम्मात 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या रहेगी और इसी दिन स्नान-दान किए जाएंगे. खास बात यह रहेगी कि, इस वर्ष वैशाख अमावस्या पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और पंचक भी समाप्त होगा.
वैशाख अमावस्या मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2026 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 से 05:09 बजे
- लाभ चौघड़िया- सुबह 07:30 से 09:07 बजे
- अमृत चौघड़िया- सुबह 09:07 से 10:43 बजे
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:47 बजे
वैशाख अमावस्या क्यों खास? (Vaishakh Amavasya Significance)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख का महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होती है और अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है. इसलिए वैशाख महीने में पड़ने वाली अमावस्या अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है. मान्यता है कि, इस दिन किए स्नान, तर्पण, श्राद्ध, व्रत, पूजन और दान आदि से पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वैशाख अमावस्या पर लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं और पितरों के निमित्त तर्पण अर्पित करते हैं.
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: लग्जरी लाइफ के लिए तैयार हो जाएं ये 4 राशियां! धन-वैभव के कारक शुक्र अक्षय का तृतीया पर गोचर
वैशाख अमावस्या दान (Vaishakh Amavasya 2026 Daan)
पितृ दोष शांति के साथ ही वैशाख अमावस्या का पवित्र दिन पुण्य कमाने का श्रेष्ठ मौका भी है. वैशाख अमावस्या पर किए गए पुण्य कर्म से जीवन में सुख-समृद्धि आती है बाधाओं को दूर करती हैं. इसलिए शास्त्रों में भी वैशाख अमावस्या पर दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है.
- अन्न और जल का दान– वैशाख अमावस्या पर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत फलदायी होता है. साथ ही इस दिन जल से भरा घड़ा भी दान करना चाहिए. आप पशु-पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था करा सकते हैं.
- कपड़े और वस्त्र दान– वैशाख अमावस्या से ही तापमान बढ़ने लगता है. इसलिए आप गर्म मौसम (Summer) के अनुकूल वस्त्र, छाता या जलपात्र का दान कर सकते हैं.
- गौ और ब्राह्मण सेवा– वैशाख अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाना और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देना भी शुभ होता है.
ये भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या 16 या 17 अप्रैल कब ? स्नान-दान का मुहूर्त, पितृ पूजा किस दिन करें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
