Headlines

बजरंगी भाईजान की मुन्नी का कातिल अंदाज, दिवाली आउटफिट ने इंटरनेट पर मचाया गदर


सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अपनी मासूमियत और बिना बोले अपनी अदाकारी से पूरे देश का दिल जीतने वाली नन्हीं ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो चुकी हैं और उनका नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में हर्षाली का एक बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसमें उनका दिवाली स्पेशल ‘कार ट्रांसफॉर्मेशन’ देखकर उनके फैंस की सांसें थम गई हैं.

वायरल हुआ मुन्नी का कातिल अंदाज

वायरल हो रहे इस वीडियो में हर्षाली पहले बेहद साधारण कैजुअल लुक में कार की सीट पर बैठी नजर आती हैं. लेकिन अगले ही सेकेंड, जैसे ही कैमरा ट्रांजिशन लेता है, वह एक बेहद खूबसूरत और हैवी ट्रेडिशनल एथनिक आउटफिट में नजर आती हैं. उनके चेहरे का ग्लो, उनका मेकअप, मैचिंग ज्वैलरी और कातिलाना मुस्कान देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया है. जो लोग उन्हें आज भी 2015 वाली छोटी सी ‘मुन्नी’ के रूप में याद करते थे, वे उनका यह मैच्योर और एलिगेंट लुक देखकर पूरी तरह हैरान हैं.

इसके अलावा, वायरल हो रहे इस वीडियो में मुन्नी पहले स्ट्राइप्ड शर्ट में बिना किसी नेल पॉलिश के अपने लंबे, शेप किए हुए नेचुरल नेल्स फ्लॉन्ट करती नजर आती है. जैसे ही कैमरा ट्रांजिशन लेता है, वह ट्रेडिशनल एथनिक वियर में नजर आती है और उसके नाखूनों पर बेहद खूबसूरत मैरून फ्रेंच टिप और फ्लोरल नेल आर्ट सज चुका होता है. कार के स्टेयरिंग के फ्रेम में उंगलियों को लाकर बनाया गया यह कैमरा एंगल और मुन्नी की प्यारी सी मुस्कान ने इस रील्स को बेहद आकर्षक बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला

यूजर्स हुए दिवाने, दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस खूबसूरत ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स की ओर से लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होने लगी है. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और कई लोग तो कह रहे हैं कि ‘मुन्नी अब बॉलीवुड की अगली बड़ी हीरोइन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है’. कुछ फैंस ने लिखा कि समय कितनी तेजी से बीत गया, सलमान खान की वो छोटी सी मुन्नी अब इतनी खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई है कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. वीडियो को खुद Harshaalii Malhotra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *