इंडिया को या विदेश इन दिनों लग्जरी गाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा है. जिसके चलते कंपनियां भी लग्जरी कारों में दांव खेल रहा है. लेकिन लग्जरी गाड़ियों में माइलेज थोड़ी दिक्कत करती है. जिसके चलते लोग इन गाड़ियों में पैसा लगाने से झिझकते हैं. लेकिन अब मार्केट में एक ऐसी कार आ गई है जो की लग्जरी के साथ-साथ माइलेज भी शानदार दे रही है. बता दें कि, जापानी कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने अपनी नई Lexus ES 350h हाइब्रिड सेडान को भारत में पेश कर दिया है.
लगभग 66 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार न केवल दिखने में बेहद आकर्षक है बल्कि दावों के मुताबिक यह 25 किमी प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज भी देती है. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि लुक्स, फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस के मामले में यह नई लेक्सस आपके लिए कितनी सही साबित होगी.
स्पोर्टी लुक और एडवांस इंटीरियर
आपको बता दें कि, डिजाइन की बात करें तो नई लेक्सस ES 350h अब पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है. इसकी तीखी कट्स और शार्प लाइन्स इसे बेहद स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देती हैं. कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक नया टचस्क्रीन और बेहद प्रीमियम केबिन देखने को मिलता है.
जबकि इसमें ई-लैच डोर ओपनिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. इसका डैशबोर्ड भी काफी अनोखा है जिसके कुछ फंक्शंस केवल उंगली से इशारा करने पर ही स्क्रीन पर उभरकर सामने आते हैं. केबिन में की गई बारीक डिटेलिंग इसे एक अलग ही स्तर की लग्जरी फील प्रदान करती है.
यह भी पढ़ें: कम हाइट वालों के लिए बेस्ट Cars, Driving होगी आसान
शानदार स्पेस और मिलेगी कम्फर्टेबल राइड
वहीं, लग्जरी सेडान की सबसे बड़ी ताकत इसकी पिछली सीट का कम्फर्ट और स्पेस है. नए बड़े प्लेटफॉर्म की वजह से इसमें लेगरूम और नी-रूम की कोई कमी महसूस नहीं होती. लंबी यात्राओं के दौरान इस कार में बैठना काफी आरामदायक रहता है.
भारतीय सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स को ध्यान में रखते हुए इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाया गया है जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी नीचे से नहीं टकराती. इसकी राइड क्वालिटी इतनी स्मूथ है कि तेज रफ्तार में भी केबिन के अंदर झटके महसूस नहीं होते और सस्पेंशन का काम काफी बेहतरीन रहता है.
Image Credit- AI Generated
स्मूथ परफॉर्मेंस और शांत केबिन
बता दें कि, ड्राइविंग डायनेमिक्स की बात करें तो भारत में असेंबल की जाने वाली हाइब्रिड वर्ज़न में 186 बीएचपी की पावर मिलती है. यह कार उन लोगों के लिए नहीं है जो बहुत तेज रेसिंग स्टाइल ड्राइविंग पसंद करते हैं बल्कि यह शांति और सुकून से क्रूज़ करने के लिए बनी है.
वहीं, इसका केबिन बेहद शांत रहता है और बाहर का शोर बिल्कुल भी अंदर नहीं आता. एक्सीलेटर दबाने पर पावर डिलीवरी बहुत ही स्मूथ और रिलैक्सिंग महसूस होती है. जबकि शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों ही जगह ड्राइवर को बिना किसी तनाव के ड्राइविंग का आनंद देती है.

Image Credit- AI Generated
कीमत और पैसा वसूल माइलेज
बता दें कि, लग्जरी कारों में फ्यूल एफिशिएंसी सबसे बड़ा सवाल होती है लेकिन लेक्सस ने इस मामले में सबको हैरान कर दिया है. इसका माइलेज 25 किमी प्रति लीटर से ज्यादा है जो रोज़ाना के इस्तेमाल में भी काफी शानदार बचत देता है. 66 लाख रुपये प्लस की कीमत पर यह अपने जर्मन प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले ज्यादा वैल्यू फॉर मनी पैकेज ऑफर करती है.
अगर आप ड्राइविंग थ्रिल से ज्यादा केबिन कम्फर्ट, रिफाइनमेंट और बेहतरीन माइलेज को तवज्जो देते हैं तो यह नई हाइब्रिड सेडान आपके लिए एक एकदम परफेक्ट और समझदारी भरा विकल्प बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Scorpio चोरी होने का था डर, मालिक ने छत पर कर दी Park
