Headlines

‘जब आपका भरोसा टूटता है तो…’, ‘बिग बॉस 20’ में बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी की एंट्री


बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 31 अगस्त को अपनी पत्नी और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से सेपरेशन कंफर्म किया था. हैरानी वाली बात ये है कि बादशाह और ईशा शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही अलग हो गए हैं. इन सबके बीच खबरें आईं कि ईशा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं. अब सलमान खान के शो में उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है.

‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो रिलीज
जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ईशा रिखी प्यार में मिले धोखे के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. हालांकि, मेकर्स ने उनका पूरा चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन उनकी आवाज और बातों से यूजर्स ने उन्हें पहचान लिया है. मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप इस झलक से कन्विंस हो गए या हम और बोलें?’

ये भी पढ़ें:- अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?

इमोशनल हुईं ईशा रिखी
सामने आए प्रोमो में ईशा रिखी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. उन्होंने रोते हुए कहा, ‘मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं… वो मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था. उसके बाद मुझे प्यार हुआ और… मैंने जो कुछ भी फेस किया… आई एम सॉरी… जब आपका कुछ रिश्तों से ट्रस्ट टूटता है तो…’

कब हुई बादशाह और ईशा रिखी की शादी?
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके बाद जून में ईशा ने इंस्टाग्राम के ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी कंफर्म की थी. हालांकि, जुलाई में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं. इसी दौरान ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, ‘हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.’

कौन हैं ईशा रिखी?
बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टन दे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी गो लकी’, ‘अरदास’, और ‘जट जूलियट’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है. ईशा ने साल 2018 में फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसमें वरुण धवन और राघव जुयाल जैसे एक्टर्स नजर आए थे. 

कब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’?
बात अगर ‘बिग बॉस 20’ की करें तो इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में रोहेड खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, रीति तिवारी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, खुशी दुबे, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी और अर्शिफा खान जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होगा. शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. 

ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ से ‘GDN’ तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *