Headlines

सत्य निकेतन हादसे पर गुस्साए कपिल सिब्बल, बोले- ‘प्रधानमंत्री हमें एक दिन…’


राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद पक्ष-विपक्ष की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है. कपिल सिब्बल ने घटना पर दुख प्रकट किया है. साथ ही सरकार पर भी निशाना साधा है.

कपिल सिब्बल ने घटना पर कहा, “जब यूनिवर्सिटी में हॉस्टल ही नहीं हैं. जिस निकेतन में आपने छात्रों को रखा है उसी की छत गिर जाती है तो छात्र किसी तरीके से सुरक्षित नहीं हैं. यह बड़े दुख की बात है.” सिब्बल ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री जी ऐसा करिए हमें आप अपना एक दिन दे दीजिए हम रिपोर्ट कार्ड लिखकर अपना लिखित रूप में दे देंगे. तो आपको अच्छा लगेगा.”

सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया ‘इतिहास’, बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही…

कपिल सिब्बल ने घटना पर जताया दुख

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आगे कहा, “यह हमारी हालत है कि हम छात्रों को उनके सिर पर छत नहीं दे सकते. ताकि वो सुरक्षित रहें. इस देश में क्या हो यह रहा है. फिर उन्हीं छात्रों को आप ‘दिमागी नक्सल’ बोल रहे हैं.” सिब्बल ने आगे यह भी कहा, “जो दिमाग वाले हैं वो ‘दिमागी नक्सल’ हो गए हैं और जिनके पास दिमाग नहीं है वो क्या हैं? “

घटनास्थल पर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (6 सितंबर) को राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने से प्रभावित पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि विभिन्न एजेंसियां ​​बचाव कार्य कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं. बता दें कि घटना के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Delhi Satya Niketan Live Updates: सत्य निकेतन में ढही इमारत के मालिक पर FIR दर्ज, सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं मौके पर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *