Headlines

सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पटवार- ‘वे कभी…’


सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद राजनीति गरमाई हुई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मस्जिद पर हुई कार्रवाई का समर्थन किया है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे विरोधाभासी बयान देते रहते हैं.

BJP सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ओवैसी क्या कहते हैं? वे कभी राष्ट्रवाद की बात नहीं करते हैं. वो सिर्फ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर और तुष्टिकरण की राजनीति को ध्यान में रखते हुए उल्टी सीधी बातें करते रहते हैं” 

किसी भी देश में मुसलमान भारत जितना सुरक्षित नहीं- साक्षी महाराज

ओवैसी के देश में हिंदू बनाम मुस्लिम वाले बयान पर साक्षी महाराज ने कहा, ”देश में हिंदू बनाम मुसलमान? ऐसा नहीं है. हिंदू तो ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्’ की भावना रखता है. हिंदुस्तान में मुसलमान जितना सुरक्षित है, दुनिया के किसी भी देश में उतना सुरक्षित नहीं है. जितना सम्मान यहां मिलता है, उतना कहीं और नहीं मिलता. सूरज निकले और उल्लू को न दिखाई दे, तो उसका इलाज साक्षी महाराज के पास नहीं है.”

ओवैसी ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर क्या कहा?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में स्थिति मस्जिद पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ”यह मस्जिद 1911 से या उससे पहले बनाई गई और उसमें नमाज पढ़ जा रही है. कलेक्टर ऑफिस बाद में बना. एक मुसलमान ने अपनी जमीन मस्जिद बनाने के लिए दी थी. 1911 से लेकर 2026 सितंबर तक ये मस्जिद आबाद है. कुछ महीने पहले कलेक्टर की ओर से एक ऑर्डर जारी किया गया था कि ये मस्जिद नहीं है और इसे हम हटा देंगे. बीजेपी की जो यूपी में सरकार है वो तो कोर्ट पर भरोसा ही नहीं करती है. आखिर इतनी जल्दी क्या थी? 

उन्होंने आगे कहा, ”हायर कोर्ट में जाकर ये लोग अपनी बात रखते. सुबह 5 बजे जाकर मस्जिद को शहीद कर देना, ये साबित करता है कि योगी सरकार हायर कोर्ट के पास ये मामला नहीं जाने देना चाहती थी. बीजेपी और योगी सरकार असंवैधानिक तरीके से हरकतें कर रहे हैं. कई मस्जिदों को तोड़ दिया गया है. क्या मुसलमानों के लिए संवैधानिक आजादी का हक नहीं बचा है? हमारी इबादतगाहों को आप तोड़ रहे हैं. कोर्ट और कानून को किनारे रखकर मस्जिदों को तोड़ रहे हैं. पूरे देश को आप क्या पैगाम दे रहे हैं. नफरत की ये बेहतरीन मिसाल है.” 

‘अब आपके हाथ में वैध-अवैध…’, सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *