Headlines

7 विकेट और 17 मेडन ओवर, भारतीय खिलाड़ी ने लूटी महफिल; जीत गई टीम


भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविश्रीनिवासन साई किशोर इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं. डिवीजन-2 के 41वें मैच में डर्बीशायर के खिलाफ उन्होंने 7 विकेट लिए और कुल 17 मेडन ओवर भी फेंके. उनके इस प्रदर्शन से टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले साई किशोर इससे पहले भी ग्लूस्टरशायर के लिए मुकाबले खेल चुके हैं.

मैच में ग्लूस्टरशायर के लिए पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए किशोर ने 2 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 23 ओवर में 59 रन खर्चे. उनके 5 ओवर मेडन रहे. फिर दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 20 रन खर्चे, क्योंकि 18 में से 12 ओवर मेडन रहे. ऐसे दोनों पारियों को मिलाकर साई किशोर ने 7 विकेट लिए और 17 मेडन ओवर फेंके.

साई किशोर की टीम ने 213 रन से जीता मैच

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ग्लूस्टरशायर की टीम 237 रन पर ऑलआउट हुई. इसके बाद डर्बीशायर अपनी पहली पारी में 278 रन पर सिमटी. इसके बाद ग्लूस्टरशायर ने तीसरी पारी में कमाल करते हुए 5 विकेट पर 359 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद चेज करते हुए डर्बीशायर चौथी पारी में सिर्फ 105 रन पर ढेर हो गई. ग्लूस्टरशायर ने मुकाबला 213 रन से जीत गई. टीम को जीत दिलाने में भारतीय स्पिनर ने अहम योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा शतक, ठोकी 10वीं सेंचुरी

रविश्रीनिवासन साई किशोर का अंतर्राष्ट्रीय करियर

साई किशोर ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 3 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 3/12 का है. इस दौरान उन्होंने 5.25 की इकॉनमी से रन खर्चे. उन्होंने अक्टूबर 2023 में एशियाई खेलों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. हालांकि एशियाई खेलों के बाद उन्हें अब तक दोबारा टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी कब होती है. काउंटी में शानदार प्रदर्शन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है. 

 

यह भी पढ़ें: विराट की कप्तानी में टीम से बाहर होने पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने सवाल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *