Headlines

BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटल फुल, एक रात का किराया पहुंचा 14 लाख!


18वें BRICS Summit के लिए दिल्ली में विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही बढ़ने से राजधानी के होटल बाजार में जबरदस्त हलचल है. 12 और 13 सितंबर के आसपास पांच सितारा होटलों में कमरे मिलना मुश्किल हो गया है.

मांग इतनी बढ़ी है कि कई होटलों के किराए पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं, जबकि कुछ लग्जरी सुइट्स (Luxury Suites) का एक रात का किराया 14 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

BRICS Summit के आसपास सबसे अधिक दबाव 

BRICS Summit के आसपास होटल बुकिंग का दबाव सबसे अधिक दिखाई दे रहा है. दिल्ली के कई प्रमुख होटल इन तारीखों के लिए पूरी तरह बुक हो चुके हैं. जहां कुछ कमरे अभी उपलब्ध हैं, वहां एक रात ठहरने के लिए करीब 1 लाख रुपये से लेकर 2.4 लाख रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. लुटियंस दिल्ली और एरोसिटी के लगभग सभी प्रमुख होटलों में भी उपलब्धता बेहद सीमित हो गई है.

लग्जरी सुइट भी पहुंच से बाहर

विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और हाई-प्रोफाइल वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों के आने की संभावना ने प्रीमियम श्रेणी के कमरों की मांग और बढ़ा दी है. प्रमुख पांच सितारा होटलों में प्रेसिडेंशियल और सुपर लग्जरी सुइट्स का किराया करीब 14 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गया है. सामान्य एग्जीक्यूटिव और डीलक्स कमरों के दाम भी उपलब्धता कम होने के कारण कई गुना ऊपर चले गए हैं.

ऑनलाइन सर्च ट्रेंड में वृद्धि

होटलों की बढ़ी मांग का संकेत ऑनलाइन सर्च ट्रेंड से भी मिल रहा है. ट्रैवल प्लेटफॉर्म Ixigo के मुताबिक, दिल्ली के पांच सितारा होटलों को लेकर सर्च में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है. इसी दौरान कई होटलों के कमरे के किराए में सप्ताह-दर-सप्ताह 100 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सुरक्षा व्यवस्था से विकल्प सीमित

समिट में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और विदेश मंत्रालय ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होटलों के बड़े हिस्से को पहले ही रिजर्व कर लिया है. इसका सीधा असर आम बुकिंग पर पड़ा है. वीवीआईपी प्रोटोकॉल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण राजधानी के टॉप होटलों में आम पर्यटकों के लिए कमरा हासिल करना लगभग नामुमकिन हो गया है.

सत्य निकेतन हादसा Exclusive: ‘PG माफिया’ पर बड़ा खुलासा, नेताओं और ठेकेदार बॉबी की चर्चा

गुरुग्राम और NCR के होटल पर भी दबाव

राजधानी के प्रमुख होटलों में उपलब्धता घटने के साथ ही आसपास के प्रीमियम होटल भी दबाव में आ गए हैं. दिल्ली में कमरा नहीं मिलने वाले यात्रियों और मेहमानों की वजह से एनसीआर और गुरुग्राम के होटलों में भी बुकिंग की मांग बढ़ी है. यानी समिट का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आसपास के होटल बाजार तक भी पहुंच गया है.

होटल बुकिंग 25 फीसदी बढ़ी

Cleartrip के PeekABoo Trends Tracker के आंकड़ों के मुताबिक, BRICS Summit वाले वीकेंड के आसपास दिल्ली में होटल बुकिंग पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा रही है. होटल कारोबार से जुड़े इस आंकड़े से राजधानी में समिट के दौरान बढ़ने वाली आवाजाही का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ताज होटल के दाम बढ़े

एक रिपोर्ट के अनुसार, होटल ताज में जिस कमरे का किराया आम दिनों में करीब 1.5 लाख रुपये तक रहता था, वही अब 12 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर पांच सितारा होटलों में समिट की अवधि के लिए बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है.

होटल के सामान्य टैरिफ पर भी असर

राजधानी के होटल भी विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए तैयार हैं. नई दिल्ली स्थित द ललित होटल में कई देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों और प्रतिनिधियों के ठहरने की उम्मीद है. होटल के जनरल मैनेजर विशाल शर्मा के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी और UAE समेत कई देशों के डेलिगेशन और प्रतिनिधि होटल में ठहर सकते हैं. विशाल शर्मा के मुताबिक, BRICS Summit की वजह से होटल के कमरों की मांग में असाधारण बढ़ोतरी हुई है. मांग बढ़ने के साथ कमरों की कीमत सामान्य टैरिफ की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक हो गई है.

विदेशी मेहमानों के कारण होटल कारोबार बड़ा बूस्ट

BRICS Summit ने दिल्ली के होटल कारोबार के लिए बड़ा कारोबारी मौका पैदा किया है. विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, अधिकारियों और अन्य यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच कमरों की मांग तेजी से बढ़ी है. दूसरी ओर, सीमित उपलब्धता ने कीमतों को ऊपर पहुंचा दिया है. यही वजह है कि समिट के आसपास दिल्ली के होटल बाजार में एक तरफ बुकिंग तेज हुई है, तो दूसरी तरफ कमरों के किराए में असाधारण उछाल देखने को मिल रहा है.

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *