आपने सोशल मीडिया पर बर्थ डे सेलिब्रेशन के कई अनोखे वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे. कई लोग होटल में बर्थ डे मनाते है, कई लोग रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाते हैं, वहीं कई लोग स्वीमिंग पूल में भी बर्थ डे मनाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जहां एक युवक जंगल में जाकर अपना बर्थ डे मना रहा है. लेकिन जब केक काटने की बारी आई तो हुआ कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया युजर्स उसे देख काफी हंस रहे हैं और अपनी मजेदार प्रक्रिया शेयर कर रहे हैं. वीडियो को अब तक बारह हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.
बंदर उठा ले गया केक
दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक अपना बर्थ डे मनाने जंगल में जाता है. वह जैसे ही केक काटने के बाद केक का एक टूकड़ा बाहर निकालता है और खिलाने के लिए आगे बढ़ता है. वैसे ही पीछे से एक बंदर आकर पूरा केक उठाकर पेड़ के ऊपर चढ़ जाता है. वीडियो में एक व्यक्ति बंदर को रोकने की कोशिश भी करता है, लेकिन उसके रोकने से पहले ही वह फटाफट पेड़ की ओर भाग जाता है. वहीं वीडियो में हमें लोगों के हंसने की आवाज भी सुनाई देती है. जिससे कि पता चलता है कि उनके लिए भी इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि कैसे एक बंदर पूरा केक उठाकर पेड़ पर चढ़ गया.
भाई होटल को छोड़ जंगल में बर्थडे केक काटने लगा था
बेचारे के जन्मदिन का जश्न बंदर ने मना लिया
😝🤣 pic.twitter.com/3boFtvQoFv— vijay shukla (@vijaysh86492406) September 5, 2026
यह भी पढ़े : ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
युजर्स कर रहे फनी कमेंट्स
इस वायरल वीडियो से ज्यादा लोगों को कमेंट्स पढ़ने में मजा आ रहा है. लोगों ने कमेंट सेक्शन को अपने फनी कमेंट्स से भर दिया है. लोग वीडियो पर अपने-अपने अंदाज में अलग-अलग प्रकार के कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों ने फनी इमोजी का प्रयोग करते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं अन्य युजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक युजर ने लिखा कि तुमने बंदर को नहीं बुलाया इसलिए वह खुद ही आ गया. दूसरे युजर ने लिखा कि बर्थ डे तो अब बंदर अपना खुद का मनाएगा. वहीं अन्य युजर्स युवक को हेप्पी बर्थ डे विश कर रहे हैं और इस अनोखे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. एक युजर ने तो यह भी लिखा कि युवक अपने जंगल के दोस्तों के बुलाना भूल गया था इसलिए वे खुद ही उसे याद दिलाने के लिए आ गए.
यह भी पढ़े : हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
