फराह खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के घर का होम टूर दिया. फराह भी उनका घर देख हैरान थी.

क्रिस्टल डिसूजा के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है. यहां लाइट कलर के सोफे रखे हुए हैं. इस स्पेस को काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है.

लिविंग एरिया में ही डाइनिंग टेबल रखी हुई है. वहीं ऊपर दो लाइट्स भी लगी है. जो इस एरिया को और अट्रैक्टिव बना रही हैं.

क्रिस्टल डिसूजा का बेडरुम काफी लग्जरी है. रुम की एक दीवार पर सब्यसाची का फ्लोरल वॉलपेपर लगा है, जिसकी कीमत लाखों में हैं. वहीं रुम से बाहर का शानदार व्यू भी देखने को मिलता है. पूरे घर में क्रीम, बेज और कलर्स का यूज किया गया है.

वहीं क्रिस्टल का क्लॉसेट रुम भी देखने लायक है. उन्होंने अपने कपड़ों को ऑर्गनाइज करके रखा है, वहीं दूसरी साइड उनके महंगे बैग्स रखे हैं.

घर की बालकनी को भी उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से सजा रखा है. यहां एक छोटी टेबल और चेयर रखी है, वहीं ऊपर लाइट्स भी लगी हुई हैं.

घर का किचन काफी मार्डन है. किचन को डार्क थीम और लग्जरी इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है.
Published at : 08 Sep 2026 02:17 PM (IST)
