Headlines

TV TRP Report:’क्योंकि’ का बजा TRP में डंका, ‘ये रिश्ता’ के सुधरे हालात, ‘अनुपमा’ का हुआ बेड़ा गर्क


टीवी लवर्स हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट के इंतजार में रहते हैं. अब एक बार फिर से बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन, टीआरपी में इस बार काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है. क्योंकि, अनुपमा का तो लिस्ट में काफी बुरा हाल है और ये रिश्ता की रैंकिंग में सुधार देखने को मिल रहा है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.शो में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.इसी वजह से ये शो 2.0 रेटिंग के साथ टीआरपी में नंबर वन पर है.

वसुधा

जी टीवी के पॉपुलर शो वसुधा को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इस शो में एक चुलबुली और सिंपल गांव की लड़की की कहानी को दिखाया गया है. ये शो 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर बना हुआ है.

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता के शो गंगा माई की बेटियां का जबसे प्रीमियर हुआ है, टीआरपी में हमेशा ही इस शो ने अच्छा मुकाम हासिल किया है. 1.8 रेटिंग के साथ ये शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है.

अनुपमा

रुपाली गांगुली का शो अनुपमा एक दौर में दर्शकों का फेवरेट बना हुआ था. लेकिन अब टीआरपी में इस शो काफी बुरा हाल देखने को मिल रहा है. इस शो ने 1.3 रेटिंग के साथ टीआरपी में चौथा स्थान हासिल किया है.

ये भी पढ़ें:-टीआरपी में इस बार भी नंबर 1 की कुर्सी पर ‘तुलसी’ का राज, ‘अनुपमा’ को लगा बड़ा झटका, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

 रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्पिन ऑफ रिश्तों के भी रूप बदलते हैं को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 1.7 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर पांच पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-TV TRP Report: टीवी पर ‘तुलसी’ ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा ‘अनुपमा’ का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट

जानें टॉप 10 शोज का हाल

शरद केलकर का शो तुम से तुम तक टॉप 5 से बाहर हो चुका है. 1.7 रेटिंग के साथ इस शो ने टीआरपी में छठा स्थान हासिल किया है.ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में काफी सुधार देखने को मिल रही है. 1.6 रेटिंग के साथ ये शो नंबर 7 पर पहुंच गया है.तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 1.6 रेटिंग के साथ टीआरपी में आठवां स्थान हासिल किया है.उड़ने की आशा शो को 1.5 रेटिंग के साथ नौवां स्थान हासिल हुआ है.प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन 7 को 1.5 रेटिंग के साथ टीआरपी में 10वां स्थान हासिल हुआ है.

ये भी पढ़ें:-जुबिन नौटियाल ने रचाई गुपचुप शादी, बचपन की दोस्त को सिंगर ने बनाया लाइफ पार्टनर!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *