ऑपरेशन सिंदूर के बाद से घबराया पाकिस्तान अब तक भारत की ब्रह्मोस मिसाइल हमलों की मार भूल नहीं पाया है. पाकिस्तान एयरफोर्स ने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए चीन निर्मित HQ-17AE शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम को प्रदर्शित किया है. माना जा रहा है कि चीन से पाकिस्तान की डील हो गई है. यानी भारतीय हमलों में तबाह हुए पाकिस्तान की सुरक्षा में लगा चीनी एचक्यू-16 एयर डिफेंस सिस्टम के बाद अब यह नया एयर सिस्टम पाकिस्तान अपने देश ला रहा है. पाकिस्तान एयरफोर्स ने कहा है कि भविष्य में होने वाले युद्ध के समय यह हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.
चीन के सैन्य मामलों से जुड़े एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला एक और इंटरनेशनल देश बन गया है. इस देश में शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस की कमी को पूरा करने और ड्रोन जैसे कम ऊंचाई वाले खतरों से निपटने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी.
ग्लोबल टाइम्स से बात करते हुए चीन के सैन्य मामलों के एक्सपर्ट वांग युनफेई ने कहा है कि इससे पहले पाकिस्तान चीन के HQ-9 लॉन्ग रेंड एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर चुका है.
वांग का कहना है कि पाकिस्तान ने चीन के HQ-16 सीरीज के एयर डिफेंस सिस्टम को भी शामिल किया है. ये सभी मिलकर पाकिस्तान की सेना और एयर फोर्स के रीजनल मीडियम टू लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी बनाते हैं. ये सभी सिस्टम नेशनल स्ट्रैटेजिक एयर डिफेंस के अहम हिस्से हैं.
एक्सपर्ट्स ने कहा है कि शॉर्ट टू मीडियम रेंज एयर डिफेंस सिस्टम पॉइंट डिफेंस का मुख्य हिस्सा होते हैं. इस क्षेत्र में पाकिस्तान की क्षमताओं में सुधार की गुंजाइश रही है.
क्या खासियतें इस नए चीनी एयर डिपेंस सिस्टम में?
यह पहली बार चीन के ग्वांडडोंग प्रांत के झुहाई में 13वें चीन इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस एग्जीबिशन में दिखाई दिया था. यह देश में ही विकसित किया गया मल्टी-फंक्शनल एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है. इसको चीन की कंपनी चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन की दूसरी अकादमी की तरफ से डेवलप किया गया है. साथ ही यह हाई परफोर्मेंस टारगेट रोकने और सैचुरेशन हमलों का सामना करने में सक्षम है. इसमें सभी फंक्शन एक ही गाड़ी में शामिल है. इससे ज्यादा मोबिलिटी के लिए पहियों वाला ऑफ रेड चेसिस लगा है. इसे चीन की ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों का शिकारी कहा था. Low Altitudes Aircraft Hunter. इसमें कई तरह के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ऑल सॉलिड रेड स्टेट फेज्ड, एरे रडार, वर्टिकल कोल्ड लॉन्च मिसाइल सिस्टम, डायरेक्ट फोर्स फास्ट टर्न सिस्टम और घूमने वाला टेल विंग्स शामिल हैं.
इसका व्हीकल चालू रहते मिसाइल लॉन्च कर सकता है. साथ ही दूसरे वाहनों से जुड़कर एक नेटवर्क भी बना सकता है. इसका व्हीकल 8 मिसाइलें ले जा सकता है. एक साथ चार टारगेट पर हमला करने के लिए चार मिसाइलों को गाइड कर सकता है. इसमें कई टारगेट को रोकने की बेहतरीन क्षमता है.
